भारत
पति अपनी पत्नी से करता था अननेचुरल सेक्स, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
Shantanu Roy
23 Dec 2022 4:21 PM GMT

x
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में मुंबई की रहने वाली एक पीड़ित महिला ने अपने ही पति के खिलाफ अप्राकृतिक कृत्य का मामला दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है। दरसअल, इंदौर की एमजी रोड पुलिस ने सतना की रहने वाली महिला जिसकी शादी पांच साल पहले मुंबई में रहने वाले अभिषेख निगम के साथ हुई थी। जहां पीड़ित महिला ने अपने ही पति के खिलाफ 377 की धारा में मामला दर्ज करवाया था। वहीं पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी पति की तलाश में जुटी।
एमजी रोड थाने की सब इंस्पेक्टर टीना शुक्ला ने बताया कि आरोपी पति अपनी पत्नी के साथ शादी के बाद से ही अप्राकृतिक कृत्य करता आ रहा था। आरोपी से परेशान होकर महिला एमजी रोड थाना क्षेत्र में आकर रहने लगी थी, लेकिन महिला का पति इंदौर आकर उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करता रहा। पुलिस, साइबर की मदद से आरोपी को फोन के आधार पर लगातार ट्रेस कर रही थी, लेकिन आरोपी के विदेश चले जाने के कारण पुलिस के हाथ नहीं आ रहा था। वहीं आरोपी की लोकेशन मुंबई में जैसे ही आई, तत्काल एमजी रोड थाने की सब इंस्पेक्टर टीना शुक्ला, प्रधान आरक्षक योगेंद्र जोशी के साथ मुंबई पहुंची और मलाड पुलिस के साथ मिलकर आरोपी अभिषेख निगम को गिरफ्तार कर इंदौर की जिला न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में सब इंस्पेक्टर टीना शुक्ला और योगेंद्र जोशी की सराहनीय भूमिका रही है।
Next Story