भारत
शादी के बाद पता चला पत्नी किन्नर है, पति का दावा- अलग होने के लिए मांग रही 6 लाख
jantaserishta.com
21 July 2026 12:46 PM IST

x
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद उसे पता चला कि उसकी पत्नी किन्नर है। पीड़ित का यह भी आरोप है कि पत्नी और उसके परिजन उससे अलग होने के बदले छह लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामला अलीगढ़ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के फिरदौस नगर का है। इंद्रेश कुमार नामक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद उसे पत्नी के बारे में जानकारी मिली। उसने इस संबंध में ससुराल पक्ष से बात की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इंद्रेश का यह भी आरोप है कि विरोध करने पर पत्नी आत्महत्या की धमकी देती है, जिससे वह मानसिक तनाव में है।
इंद्रेश के अनुसार यह उसकी दूसरी शादी है। उसने बताया कि पहली पत्नी की कोरोना महामारी के दौरान मौत हो गई थी। उसके तीन बच्चे हैं, जिनकी परवरिश में कठिनाइयों के कारण उसने दूसरी शादी करने का फैसला किया।
उसके अनुसार, वर्ष 2024 में उसके फूफा ने फरीदाबाद में उसकी दूसरी शादी कराई थी। शादी का पूरा खर्च उन्होंने उठाया और बिचौलिए को करीब डेढ़ लाख रुपये भी दिए। इंद्रेश का दावा है कि शादी के बाद उसे पत्नी के बारे में संदेह हुआ। उसने कई बार मेडिकल जांच कराने के लिए कहा, लेकिन पत्नी तैयार नहीं हुई। बाद में तबीयत खराब होने पर उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां उसे पत्नी के किन्नर होने की जानकारी मिलने का दावा किया गया। इंद्रेश का आरोप है कि अब ससुराल पक्ष उससे छह लाख रुपये की मांग कर रहा है और कह रहा है कि रकम देने पर ही उसका पीछा छोड़ा जाएगा।
इस बीच, विवाद के दौरान महिला के आक्रामक व्यवहार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है। वहीं, महिला के साथ कथित मारपीट का एक अन्य वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। हालांकि, इन दोनों वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





