भारत

डंडा लगने से पति की मौत, पत्नी के साथ हो रहा था विवाद

Admin2
31 Aug 2021 11:18 AM GMT
डंडा लगने से पति की मौत, पत्नी के साथ हो रहा था विवाद
x
DEMO PIC 
सनसनीखेज मामला

उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के पवारा क्षेत्र में दम्पति के बीच हुए झगड़े में डंडा लगने से पति की मौत हो गई। मछलीशहर इलाके के पुलिस उपाधीक्षक अतर सिंह ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पवारा इलाके में महेंद्रू गांव निवासी मनोज सिंह की पत्नी बीना देवी गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र हैं। उसका पति 38 वषीर्य मनोज सिंह चौहान उसके चरित्र पर संदेह करता था और उसे इसे लेकर दोनों में आए दिन कलह होती थी। उन्होंने बताया कि सोमवार को इसी बात पर दोनों में झड़प हो गई और उन्होंने कमरा बंद कर लिया। शाम को करीब साढ़े सात बजे तक दरवाजा नहीं खुलने पर उनके स्वजन आवाज लगाने लगे, लेकिन भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। पड़ोसियों के साथ उनके स्वजन दरवाजा तोड़कर कमरे में गये तो मनोज सिंह चौहान मृत पड़ा था और बीना गुमशुम बैठी थी। मनोज के सिर में गहरे घाव थे। श्री सिंह ने बताया कि इस सिलसिले में छानबीन की जा रही है।


Next Story