भारत

होटल में पति ने पत्नी का काटा हाथ, पीड़िता ने सुनाई आपबीती

Shantanu Roy
26 Aug 2023 3:02 PM GMT
होटल में पति ने पत्नी का काटा हाथ, पीड़िता ने सुनाई आपबीती
x
बड़ी खबर
नई दिल्ली(आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी के एक होटल में एक व्यक्ति ने झगड़े के बाद अपनी पत्नी का हाथ काट दिया। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को घटना की पुष्टि की। घटना शुक्रवार शाम को उत्तर पश्चिमी दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है। आरोपी के पास कोई स्थिर व्यवसाय नहीं है और दंपति का एक बच्चा है। अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी शुक्रवार देर शाम होटल से मिली। जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। जहां पर पुलिस को पता चला कि महिला का हाथ कलाई से कट गया है। अधिकारी ने बताया कि महिला का काफी खून बह गया था, जिसके कारण उसे तत्काल बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया।
वहां से महिला को सफदरजंग अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां उसका फिलहाल इलाज चल रहा है। शुरुआती जांच के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कानपुर के जोड़े ने शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे होटल में चेक इन किया था। शुरुआत में अर्धबेहोशी की हालत में महिला ने पुलिस को बताया कि उसके और पति के बीच विवाद हो गया है। इसके अलावा वह झगड़े के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दे सकी। पुलिस का कहना है कि संदेह है कि आरोपी ने संभवतः अपनी पत्नी को कोई पदार्थ दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। फिर उसका हाथ काट दिया। होश में आने के बाद महिला ने होटल के कर्मचारियों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।
Tagsहोटल में वारदातपति ने किया हमलापत्नी का काटा हाथHotel incidenthusband attackedwife's hand amputatedनई दिल्ली न्यूज हिंदीनई दिल्ली न्यूजनई दिल्ली की खबरनई दिल्ली लेटेस्ट न्यूजनई दिल्ली क्राइमनई दिल्ली न्यूज अपडेटनई दिल्ली हिंदी न्यूज टुडेनई दिल्ली हिंदीन्यूज हिंदी नई दिल्लीन्यूज नई दिल्लीनई दिल्ली हिंदी खबरनई दिल्ली समाचार लाइवnew delhi news hindinew delhi newsnew delhi ki khabarnew delhi latest newsnew delhi crimenew delhi news updatenew delhi hindi news todaynew delhi hindinews hindi new delhinews new delhinew delhi hindi newsnew delhi news liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story