भारत

पति ने की हैवानियत की हदें पार, दोस्त को बुलाकर पत्नी का रेप करवाया, फैली सनसनी

jantaserishta.com
20 Oct 2022 11:04 AM IST
पति ने की हैवानियत की हदें पार, दोस्त को बुलाकर पत्नी का रेप करवाया, फैली सनसनी
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

वीडियो वायरल कर दिया.
कानपुर: संतान न होने पर एक महिला के साथ उसके पति ने ऐसी हैवानियत की, जिससे मानवता शर्मसार हो गई. उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की. इसके बाद अपने दोस्त को बुलाकर उसका रेप करवाया. जब महिला ने विरोध किया तो पति ने उसका वीडियो वायरल कर दिया.
दरअसल, सचेंडी इलाके में रहने वाले एक शख्स के कोई औलाद नहीं हो रही थी, जबकि उसकी शादी के कई साल हो चुके थे. औलाद नहीं होने पर वह पत्नी के साथ गाली-गलौज करता रहता था. पत्नी बेचारी चुपचाप सब सहन कर कर रही थी. इसी दौरान पति ने संतान न होने पर एक दिन अपने दोस्त रामकरन को घर बुलाकर पत्नी का रेप करवा दिया.
इतना ही नहीं उसने इसका वीडियो तक बना लिया. हद तो तब हो गई जब पत्नी ने इसका विरोध किया तो उसने रेप का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. इसके बाद शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर महिला अपनी मां के साथ सचेंडी थाने में पहुंची. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति और उसके दोस्त के खिलाफ रेप समेत 6 धाराओं में एफआईआर दर्ज करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया. सचेंडी एसओ पीके सिंह का कहना है कि पति के कारनामे से पत्नी बहुत सदमे में है, उसका मेडिकल भी कराया जा रहा है, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story