भारत

पत्नी को दूसरे पुरुष के साथ देख पति का हाईवोल्टेज ड्रामा, सड़क पर तोड़ी स्कूटी

jantaserishta.com
20 Sept 2026 5:32 PM IST
पत्नी को दूसरे पुरुष के साथ देख पति का हाईवोल्टेज ड्रामा, सड़क पर तोड़ी स्कूटी
x
जानें पूरा मामला.
भोपाल: राजधानी भोपाल में देर रात सड़क पर उस वक्त हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक पति ने अपनी पत्नी को किसी दूसरे पुरुष के साथ देख लिया. इसके बाद पति ने सड़क पर ही जमकर हंगामा शुरू कर दिया. मामला अशोका गार्डन थाना क्षेत्र के जेके रोड का है.
दरअसल, देर रात जेके रोड पर पति की नजर अपनी पत्नी पर पड़ी. पत्नी के साथ एक अन्य पुरुष मौजूद था. पत्नी को दूसरे पुरुष के साथ देखकर पति नाराज हो गया और दोनों के बीच विवाद की स्थिति बन गई. देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि सड़क पर जमकर हंगामा शुरू हो गया.
गुस्से में पति ने स्कूटी में भी जमकर तोड़फोड़ कर दी. स्कूटी पत्नी के दोस्त की थी. वह स्कूटी छोड़कर मौके से भाग गया. सड़क पर हुए इस हंगामे को देखकर आसपास मौजूद लोग भी मौके पर जमा हो गए. देर रात सड़क पर काफी देर तक विवाद और शोर-शराबे की स्थिति बनी रही. कुछ लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड किया, जिसके सामने आने के बाद मामला चर्चा में है.
घटना की जानकारी मिलने के बाद अशोका गार्डन पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. पुलिस ने विवाद में शामिल लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. देर रात जेके रोड जैसे व्यस्त इलाके में हुए इस हंगामे के कारण कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई. हंगामे के दौरान सड़क पर मौजूद लोगों में भी कौतूहल बना रहा.
अशोका गार्डन चौकी प्रभारी पवन सेन ने बताया कि पति-पत्नी के बीच पिछले तीन साल से विवाद चल रहा है. पति तलाक के लिए अड़ा हुआ है. रात में उसने अपनी पत्नी को एक युवक के साथ देखा, जिसके बाद दोनों के बीच सड़क पर ही कहासुनी हो गई. इस दौरान पत्नी वहां से चली गई. इसके बाद पति और आसपास मौजूद लोगों ने स्कूटी में तोड़फोड़ कर दी.
पुलिस के मुताबिक, इस मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है. फिलहाल पति ही थाने पहुंचा था. उसका कहना है कि उसका तलाक करा दिया जाए. उसने पुलिस को बताया कि उसके तीन बच्चे हैं और वह काफी परेशान है. फिलहाल जेके रोड पर पति-पत्नी के बीच हुए इस विवाद के बाद काफी देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा. मामले में पुलिस की जांच जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story