भारत

पति ने खाया जहर, अस्पताल में तोडा दम

Harrison
30 April 2024 11:23 PM IST
पति ने खाया जहर, अस्पताल में तोडा दम
x
बछरावां/रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर सुदौली गांव में मंगलवार दोपहर पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। थोड़ी देर बाद पति ने जहर खा लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उक्त गांव निवासी राम प्रकाश पुत्र लालता प्रसाद की 10 साल पहले पड़ोस में रहने वाली चांदनी से प्रेम विवाह के तहत शादी हुई थी। मृतक राम प्रकाश गुजरात में प्राइवेट कंपनी में काम करता था। एक महीने पहले घर आया था।किसी बात को लेकर मंगलवार की सुबह दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद रामप्रकाश ने जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की मां बिटाना का कहना है कि हमारा लड़का घर के बाहर बैठा हुआ था।
तभी हमारे लड़की की पत्नी, उसकी बहन और उसकी सास उसे मारने लगी। मैं घर के अंदर चली गई।इसके बाद बहुत तेज-तेज की आवाजे आने लगी। मैं जब बाहर आई तो देखा कि मेरे लड़के के मुंह से फेना निकल रहा था।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, मृतक की साली का कहना है कि राम प्रकाश और चांदनी में किसी बात को लेकर बहस हुई थी। बहन चांदनी को राम प्रकाश ने मारा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। इस बाबत थाना प्रभारी बृजेंद्र शर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की विधि कार्रवाई की जाएगी।
Next Story