भारत

पति ने परिवार को मारने की रची साजिश, लेकिन हुई हत्या, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर खेला ये खेल

jantaserishta.com
6 Jun 2021 3:11 PM IST
पति ने परिवार को मारने की रची साजिश, लेकिन हुई हत्या, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर खेला ये खेल
x
सनसनीखेज वारदात सामने आई है.

उत्तर प्रदेश में बागपत शहर कोतवाली क्षेत्र में युवक की ईटों से पीट-पीटकर हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. आरोप है कि बीती रात मृतक युवक की पत्नी और उसके प्रेमी ने ईटों से पीट-पीटकर उसकी हत्या को अंजाम दे दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है. पुलिस हत्यारोपी पत्नी और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

बताया जा रहा है कि पत्नी और उसके पति के बीच विवाद चल रहा था जिसके कारण रविवार रात पति अपने बच्चों और पत्नी की हत्या करने के लिए आया था. दोनों के बीच झगड़ा होने के बाद पत्नी और उसके प्रेमी ने ईंटों से पीट-पीटकर पति को मौत के घाट उतार दिया. फिलहाल पुलिस घटना की हर एंगल से पड़ताल कर रही है.
दरअसल, ये घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के सूरजपुर महनवा गांव में सामने आई है. जहां अयूब नाम के युवक की ईटों से पीट-पीटकर बीती रात निर्मम हत्या कर दी गई. आरोप है कि पत्नी और पति के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था जिस कारण पत्नी अपने प्रेमी नोसाद और बच्चों के साथ गांव में रह रही थी.
बताया जा रहा है कि देर रात पति घर में आया और बाहर से मकान का ताला लगा कर खिड़की के अंदर से पेट्रोल डालने लगा. वह अपने बच्चे, पत्नी और उसके प्रेमी को जिंदा जलाने की कोशिश करने लगा. तभी प्रेमी नौशाद और मृतक की पत्नी उजमा ने साथ मिलकर उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी हिरासत में ले लिया और पड़ताल में जुट गई है.
वहीं, सीओ योगराज सिंह का कहना है कि कोतवाली बागपत क्षेत्र के महनवा गांव में एक शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक अय्यूब का शव बरामद हुआ. उसकी हत्या उसकी पत्नी उजमा और प्रेमी नौसाद ने मिलकर की है. फिलहाल दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story