भारत

ये क्या...! शख्स ने जान दी, फिर हुआ ये चौंकाने वाला खुलासा

jantaserishta.com
30 Dec 2022 6:21 PM IST
ये क्या...! शख्स ने जान दी, फिर हुआ ये चौंकाने वाला खुलासा
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

सीहोर: मध्य प्रदेश के सीहोर में विवाद के बाद पति ने फांसी लगाकर जान दे दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया. साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
मामला इछावर थाना क्षेत्र के बरखेड़ा कुर्मी गांव का है. जानकारी के मुताबिक, देवकरण गांव में रहकर खेती करता था. आपसी विवाद के कारण उसकी पत्नी दोनों बेटों के साथ सीहोर में रहकर मजदूरी करती है. इसी दौरान पति से मिलने पत्नी गांव आई थी. इसी बीच गुरुवार की रात देवकरण और उसकी पत्नी के बीच विवाद हो गया.
यह विवाद इतना बढ़ गया कि देवकरण ने रात में ही अपने खेत में जाकर पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीण खेत की तरफ गए, तो देखा की देवकरण का शव पेड़ पर फंदे से लटका है. इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी परिजनों और पुलिस को दी. इस घटना से परिजनों में गम का माहौल है.
मामले में इछावर थाना प्रभारी ऊषा मरावी ने बताया, "ग्राम बरखेड़ा कुर्मी में आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. मृतक के बेटे और पत्नी सीहोर में मजदूरी करते हैं. अभी पत्नी और बेटे घर आए हुए थे. अब पत्नी सीहोर वापस जाने की जिद कर रही थी, जिसके चलते विवाद हुआ. लगता है इसी वजह से उसने फांसी लगाकर जान दे दी है. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story