भारत

पत्नी की हत्या: पति ने की खुदकुशी, घरवालों का रो रोकर बुरा हाल

jantaserishta.com
16 Aug 2022 12:54 PM IST
पत्नी की हत्या: पति ने की खुदकुशी, घरवालों का रो रोकर बुरा हाल
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

घरवालों ने आनन-फानन में घर के पीछे दोनों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।

आगरा: आगरा जिले में मलपुरा के गांव खलौआ में युवक ने सात माह की गर्भवती पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला। हत्या के बाद पति ने भी खुदकुशी कर ली। घरवालों ने आनन-फानन में घर के पीछे दोनों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। सोमवार की सुबह सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शव जल चुके थे। मौके पर राख और हड्डियां मिलीं। पुलिस ने हत्या और साक्ष्य नष्ट करने की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

गांव अटूस (सिकंदरा) निवासी हरिबाबू ने साढ़े तीन साल पहले अपनी बेटी प्रीति (25) की शादी खलौआ निवासी कृष्णवीर उर्फ कृष्णा के साथ की थी। कृष्णवीर पत्थर घिसाई का काम करता था। डेढ़ साल की एक बेटी है। प्रीति गर्भवती थी। सोमवार की सुबह दस बजे मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी कि ससुरालीजनों ने प्रीति और कृष्णवीर की हत्या करके शव फूंक दिए हैं। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। मौके पर ससुरालीजन नहीं मिले। पूरा परिवार फरार था। प्रारंभिक छानबीन में पुलिस को पता चला कि कृष्णवीर का अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था। उसने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला। उसके बाद खुद फांसी लगा ली। घरवालों ने पुलिस से बचने के लिए दोनों के शव जला दिए। प्रीति के मायके वालों को भी सूचित नहीं किया।
पिता हरिबाबू का आरोप है कि ससुरालीजन प्रीति और उसके पति को पसंद नहीं करते थे। दोनों की हत्या उन्होंने की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या और साक्ष्य नष्ट करने की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि खलौआ में पति-पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हुई थी। गांव में चर्चा है कि कृष्णवीर ने पत्नी की हत्या की थी। इसके बाद खुदकुशी कर ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है। फोरेंसिक टीम ने घर से साक्ष्य संकलित किए हैं। जहां शव जलाए गए थे वहां से भी साक्ष्य जुटाए गए हैं। आरोपियों के पकड़े जाने के बाद स्थिति पूरी तरह साफ होगी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story