भारत

पत्‍नी और 2 बेटियों की हत्या कर पति ने की आत्महत्या

jantaserishta.com
4 Aug 2023 12:03 PM IST
पत्‍नी और 2 बेटियों की हत्या कर पति ने की आत्महत्या
x
अपार्टमेंट से दुर्गंध आ रही थी।
बेंगलुरु: बेंगलुरु में गुरुवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। यहां 31 वर्षीय एक सॉफ्टवेयर पेशेवर ने अपनी पत्‍नी और दो बेटियों की हत्या कर खुद की जान ले ली। मृत तकनीकी विशेषज्ञ की पहचान आंध्र प्रदेश के वीरार्जुन विजय के रूप में की गई है। उसने खुदकुशी से पहले कडुगोडी पुलिस स्टेशन की सीमा में 29 वर्षीय पत्‍नी हेमावती और दो बेटियों - एक की उम्र डेढ़ साल और दूसरी की 8 महीने की, की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, घटना तब सामने आई जब पड़ोसियों ने पुलिस से शिकायत की कि सीगेहल्ली में साई गार्डन अपार्टमेंट में तकनीकी विशेषज्ञ के अपार्टमेंट से दुर्गंध आ रही है।
पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया था और परिवार के सदस्यों के शव मिले थे। शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना 31 जुलाई को हुई थी। पुलिस के अनुसार, जोड़े की शादी छह साल पहले हुई थी और पुलिस अभी तक अपराध के सटीक कारण का पता नहीं लगा पाई है। एफएसएल विशेषज्ञों की टीम ने पहुंचकर जांच की है। इस घटना से संबंधित विस्‍तृत जानकारी आनी बाकी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story