भारत
पति ने दी जान, पत्नी पर सवार था रील्स का भूत, हो चूका था परेशान
jantaserishta.com
8 April 2024 1:24 PM IST

x
लाइव होकर अश्लील कमेंट करने वाले लोगों को जवाब दिया.
अलवर: अलवर में पत्नी के रील बनाने से परेशान एक पति ने सुसाइड कर लिया. पति ने कई बार पत्नी को रील बनाने से मना किया था लेकिन वो नहीं मानी. इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगा था. झगड़ा होने पर पत्नी तो घर छोड़कर अपने मायके चली गई. इस बात को लेकर घर में भी विवाद होने लगा. परेशान होकर पति ने आत्महत्या कर ली. मरने से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर अश्लील कमेंट करने वाले लोगों को जवाब दिया. परिवार में चल रहे विवाद पर भी जानकारी दी.
रैणी थाना इलाके के नांगलबास गांव का रहने वाला सिद्धार्थ दौसा में स्वास्थ्य विभाग में एलडीसी (अवर श्रेणी लिपिक) के पद पर कार्यरत था. डेढ़ साल पहले पिता की जगह अनुकंपा पर नौकरी लगी थी. सिद्धार्थ की माया नाम की लड़की से शादी हुई. 5 अप्रैल को सिद्धार्थ ने आत्महत्या कर ली. 6 अप्रैल को परिजनों ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करवाई.
दरअसल, माया को सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौक था. इंस्टाग्राम और फेसबुक पर रील बनाकर डालती थी तो लोग उसे पर अश्लील कमेंट करते थे. पत्नी की रील पर अश्लील कमेंट सिद्धार्थ को बिल्कुल भी पसंद नहीं थे. इसी को लेकर माया और सिद्धार्थ के बीच विवाद होने लगा. सिद्धार्थ और माया की तीन बेटियां और एक बेटा है.
सिद्धार्थ ने माया को रील बनाने से मना किया. लेकिन माया नहीं मानी. इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा. विवाद बढ़ने लगा तो माया घर छोड़कर अपने मायके चली गई और उसने सिद्धार्थ पर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी थी. बताया कि सिद्धार्थ शराब पीने का आदी हो गया है जिसके चलते भी उन दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





