भारत

पत्नी से विवाद के बाद पति ने कर ली ख़ुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

Shantanu Roy
26 March 2024 10:23 AM GMT
पत्नी से विवाद के बाद पति ने कर ली ख़ुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
x
पानीपत। हरियाणा के पानीपत शहर में पसीना रोड पर एक युवक ने होली के दिन सुसाइड कर लिया। दरअसल, युवक की किसी बात को लेकर अपनी पत्नी के साथ कहासुनी हो गई थी। झगड़ा कर पत्नी चली गई थी। पति ने कमरे पर पंखे पर ही कपड़े से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का खुलासा उस वक्त हुआ, जब युवक का साढू उसके कमरे पर गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर सभी आवश्यक कार्रवाई करने के बाद शव को फंदे से नीचे उतारा और सिविल अस्पताल भिजवा दिया।

जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया। जानकारी देते हुए अनुराग ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के वैशाली जिला का रहने वाला है। वे तीन भाई और एक बहन है। सबसे बड़ा भाई अभिषेक उर्फ प्रिंस(24) था। जोकि पानीपत में पसीना रोड पर किराए के कमरे में रहता था। उसकी 8 माह पहले ही आंचल के साथ शादी हुई थी। दोनों पानीपत रहते थे। दोनों के बीच आपसी कहासुनी रहती थी। होली के दिन भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। जिसके बाद आंचल झगड़ा कर वहां से चली गई थी। इसी से आहत होकर अभिषेक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
Next Story