भारत

पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ा, लेकिन फिर जो हुआ वो चौंका देगा...

jantaserishta.com
9 Dec 2025 12:36 PM IST
पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ा, लेकिन फिर जो हुआ वो चौंका देगा...
x
जानें पूरी स्टोरी.
मेरठ: यूपी के मेरठ में हुए नीले ड्रम वाला कांड आज तक लोगों के जेहन में जिंदा है. सौरभ हत्याकांड का खौफ लोगों के बीच अब भी बना हुआ है, जिसकी एक बानगी हाल ही में देखने को मिली. एक पति ने अपनी जान बचाने के लिए खुद से ही पत्नी को प्रेमी के हवाले कर दिया. आइए जानते हैं पूरी कहानी...
दरअसल, एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया. 'सौरभ हत्याकांड' के डर से पति ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ जाने की अनुमति दे दी. तीन साल पहले उसकी मुजफ्फरनगर की महिला से शादी हुई थी. मजदूरी के कारण पति अक्सर बाहर रहता था, जिस दौरान पत्नी का पड़ोस के युवक से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था.
मेरठ के सरूरपुर क्षेत्र स्थित गांव पांचाली में पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया. इसके बाद हंगामा हो गया. पत्नी ने प्रेमी के संग जाने की बात कही तो उसके मायके वाले, ससुराल पक्ष के अलावा गांव के जिम्मेदार लोग भी आ गए. जिसके बाद पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ जाने की इजाजत दे दी.
पति ने कहा कि क्या पता उसका अंजाम भी 'सौरभ हत्याकांड' जैसा होता, जहां पत्नी ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या कर दी थी. हालांकि, पुलिस का कहना है कि उनको सौरभ हत्याकांड की बात का नहीं पता, लेकिन पत्नी प्रेमी के साथ जाना चाहती थी और पति ने उसको जाने दिया. ये आपसी सहमति का मामला है.
युवक की शादी 3 साल पहले मुजफ्फरनगर की रहने वाली महिला से हुई थी. बताया जा रहा है कि युवक मजदूरी का काम करता है और रोजगार की तलाश में आए दिन घर से बाहर रहता था. इसी दौरान पड़ोस के रहने वाले लड़के का उसके घर आना जाना हो गया. युवक की पत्नी का उससे प्रेम प्रसंग शुरू हो गया.
बताया जा रहा है कि अक्सर महिला रात के समय अपने प्रेमी को मिलने के लिए बुलाया करती थी. रविवार को पति घर पहुंचा तो पत्नी को प्रेमी के संग देख लिया. इसके बाद पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को कमरे में बंद कर दिया. हंगामा हो गया और पुलिस को भी बुला लिया गया.
हंगामे के बाद पुलिस महिला और उसके प्रेमी को थाने ले आई. महिला के पति ने फोन पर पत्नी के मायके पक्ष के लोगों को भी थाने पर ही बुला लिया. पत्नी के ससुराल वाले, मायके वालों के अलावा गांव के जिम्मेदार लोग भी थाने पहुंच गए. घंटों हंगामा चला और महिला प्रेमी के साथ जाने के लिए कहने लगी. महिला ने आरोप लगाया कि पति उसकी परवाह नहीं करता और प्रेमी उसका सम्मान और ध्यान रखता है.
हंगामे के बीच महिला को समझने का प्रयास किया गया लेकिन वह नहीं मानी और उसने पति के संग रहने से इनकार कर दिया. इस पर पति ने सबके सामने पत्नी को प्रेमी के साथ जाने की अनुमति दे दी और पत्नी को उसके प्रेमी के साथ भेज दिया. पति का कहना है कि अगर वह ऐसा नहीं करता तो हो सकता है उसका अंजाम 'सौरभ हत्याकांड' जैसा होता, जहां पत्नी मुस्कान ने पति को मारकर उसके टुकड़े कर नील ड्रम में भरकर सीमेंट से पैक कर दिया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story