भारत

पति ने अपनी पत्नी को जिंदा कार में जलाया, किसी और के साथ कार में देखने पर किया पीछा, फैली सनसनी

jantaserishta.com
4 Dec 2024 8:56 AM IST
पति ने अपनी पत्नी को जिंदा कार में जलाया, किसी और के साथ कार में देखने पर किया पीछा, फैली सनसनी
x

सांकेतिक तस्वीर

आरोपी पकड़ाया.
तिरुवनंतपुरम: दक्षिणी राज्य केरल में पत्नी किसी और के साथ कार में जा रही थी तो पति ने पीछा किया. जब पति को पता चला कि कार में उसका कोई दोस्त है तो उसने गुस्से में आकर कार में ही आग लगा दी. इस घटना में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी का दोस्त बुरी तरह झुलस गया, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस ने बताया कि दक्षिणी केरल के कोल्लम शहर में मंगलवार देर शाम 44 साल की एक महिला अपने दोस्त के साथ कार से जा रही थी. कार में आग लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ यात्रा कर रहा व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि पद्मराजन नाम के व्यक्ति ने कथित तौर पर दूसरी गाड़ी से अपनी पत्नी की कार का पीछा किया और रात करीब नौ बजे कोल्लम सिटी ईस्ट पुलिस स्टेशन इलाके में चेम्मामुक्कु में उसे रोक लिया. उसने कथित तौर पर गाड़ी पर पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी. आग की लपटों में घिरी अनिला की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई.
पुलिस ने बताया कि महिला के साथ कार में यात्रा करने वाला व्यक्ति झुलस गया, उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. उन्होंने कहा कि पद्मराजन, जो लगभग 50 साल के हैं, उन्हें कोल्लम ईस्ट पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है कि इस वारदात को क्यों अंजाम दिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story