भारत

पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या, शराब पीने से रोकती थी महिला

jantaserishta.com
28 Feb 2022 6:47 PM IST
पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या, शराब पीने से रोकती थी महिला
x
पढ़े पूरी खबर

फाजिल्का: भारत पाकिस्तान सीमा से सटे फाजिल्का में एक पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. घटना लड्डू गांव की है. बताया जा रहा है कि पत्नी अक्सर पति को शराब पीने से रोकती थी और इसी को लेकर दोनों के बीच अक्सर लड़ाई भी होती थी. कई बार तो वह पत्नी को घर से भी बाहर निकाल देता था.

मृतक महिला के भाई चरणजीत सिंह ने मुकदमा दर्ज करवाया और पुलिस को बताया कि इस मामले में उसके जीजा के साथ-साथ भांजा और जीजा का भाई भी शामिल हैं. फिलहाल पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर महिला के पति, बेटे और पति के भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. वेरो थाना के एसएचओ हरप्रीत सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी और हत्या के असल कारणों का भी पता लग पाएगा.
कुछ दिनों के पहले ही बिहार के पूर्णिया से पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया था. यहां एक महिला ने अवैध संबंध के चलते साजिश रचकर अपने पति की हत्या कराई. दवा व्यापारी मोहन चंद्र दास की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उसके बाद इस मामले की रिपोर्ट अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज की गई थी. दवा व्यापारी से मामला जुड़ा होने की वजह से एसपी दयाशंकर ने जांच के लिए SIT का गठन किया. सदर DSP सुरेंद्र कुमार सरोज के नेतृत्व में पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. इस हत्याकांड से जुड़े शुरुआती साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल शूटर रमन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. शूटर रमन से जब पुलिस ने पूछताछ की, तब मामले का खुलासा हुआ. शूटर के मुंह से हत्याकांड की पूरी कहानी सुनकर पुलिस के होश उड़ गए. डीएसपी सुरेंद्र कुमार सरोज ने कहा कि पुलिस ने व्यापारी की पत्नी चुमकी दास, उसके प्रेमी आयुष कुमार और शूटर रमन कुमार के साथ मनीष कुमार और गौरव कुमार को गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद कड़ाई से पूछताछ में खुलासा हुआ कि व्यापारी की पत्नी चुमकी दास और आयुष कुमार का चार साल से अवैध संबंध (illicit relationship) था. इसे लेकर व्यापारी लगातार आपत्ति जता रहा था. पति की वजह से चुमकी खुलकर आयुष के साथ नहीं रह पा रही थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story