भारत
तेजाब पिलाकर पति की बेरहमी से हत्या, पत्नी को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था
jantaserishta.com
10 Aug 2026 8:12 AM IST

x
जानें स्टोरी.
बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक बार फिर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां पत्नी ने अपने ही पति को तेजाब पिला दिया. जिससे उसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. पत्नी ने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि पति ने उसे प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था. अस्पताल में मरने से पहले पीड़ित पति ने पुलिस को बयान देकर इस पूरे दर्दनाक दास्तां की कहानी बयां की थी. फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.
यह पूरी घटना थाना बारादरी क्षेत्र स्थित जोगी नवादा की बताई जा रही है. क्षेत्र के रहने वाले इसराइल की शादी गौसिया से 13 साल पहले हुई थी. दोनों के बीच कुछ वर्ष तक सबकुछ ठीक-ठाक चला. लेकिन कुछ समय बाद परिवार में विवाद होने लगा, इसके बाद परिवार में हिस्सा बंटवारा हुआ और मां ने इसराइल को हिस्सा दे दिया. हालांकि, कुछ दिन बाद ही इसराइल ने घर छोड़ दिया और किराए के घर में रहने लगा.
परिवार के लोगों का आरोप है कि लगभग 3 महीने पहले इसराइल को पता चला कि उसकी पत्नी गोसिया का चक्कर मकान मालिक सलीम के साथ चल रहा है. एक दिन उसने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ भी लिया. जिसके बाद इसराइल ने आत्महत्या की भी कोशिश की, लेकिन परिवार के लोगों ने बचा लिया. इस घटना के बाद परिवार की बदनामी भी होने लगी. जिससे परेशान होकर बहू ने अपने ही पति की हत्या की प्लानिंग बनाई और प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को तेजाब पिला दिया.
मृतक की मां बारिशा ने बताया कि हमारा बेटा हिस्सा लेकर घर से निकल गया था. इसी दौरान बहू के सलीम नाम के व्यक्ति से अवैध संबंध हो गए. हमारे बेटे ने सलीम को रंगे हाथ पकड़ भी लिया था. जिससे वह शर्मिंदा होकर फांसी लगाने की कोशिश भी की थी. लेकिन परिवार वालों ने उसे बचा लिया. ऐसे में बदनामी के डर से बहू ने सलीम के साथ मिलकर उसे तेजाब पिला दिया. जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि अस्पताल से एक मेमो प्राप्त हुआ. एक व्यक्ति जिसका नाम इसराइल था और चक मेहमूद बारादरी क्षेत्र का रहने वाला था. उसकी तेजाब पीने से मौत हो गई. मृतक की पत्नी पर उसे प्रेमी के साथ मिलकर तेजाब पिलाने का आरोप है. परिजनों की शिकायत पर मामले दर्ज कर जांच की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





