भारत

टिफिन में तेजाब लेकर आया पति, पत्नी पर उड़ेल दिया

jantaserishta.com
20 Jan 2022 11:30 AM IST
टिफिन में तेजाब लेकर आया पति, पत्नी पर उड़ेल दिया
x
ससुराल छोड़कर मायके आ गई थी पत्नी।

बक्सर: बिहार के बक्सर जिले में एक खौफनाक वारदात हुई. यहां शराबी पति ने पत्नी के ऊपर इसलिए तेजाब फेंक दिया, क्योंकि वह सिर्फ शराब पीने से मना कर रही थी. गंभीर रूप से झुलसी पत्नी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. यह घटना ब्रम्हपुर प्रखण्ड के भिकछुक राय के डेरा की है.

जानकारी के मुताबिक, जग नारायण बहुत ज्यादा शराब पीता था. इसी बात को लेकर सविता से अक्सर विवाद होता रहता था. इन दिनों सविता अपने मायके में थी. सविता ने बताया जग नारायण उससे मिलने आया और अचानक रात को उसके ऊपर तेजाब से हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई है.
घर वालों ने घायल सविता को सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां उसका इलाज किया जा रहा है. सविता के भाई ने बताया कि नैनीजोर निवासी जग नारायण से उसने अपनी बहन की शादी 2016 में की थी, लेकिन लड़का शराब के नशे का आदि हो गया था. इसी बात को लेकर मेरी बहन और जगनारायण के बीच रोज झगड़ा हुआ करता था.
भाई ने कहा, 'ऐसे में हम लोगों बहन को अपने घर लेकर आए लेकिन जगनारायण लगातार मेरे पिता पर विदाई करने का दबाव बना रहा था. बहन सविता जाने के लिए तैयार नहीं हुई और उसने कहा कि शराब का नशा छोड़ दो तो साथ चलूंगी. यही बात जग नारायण को अच्छी नहीं लगी और उसने टिफिन में तेजाब लेकर रात में पहुंचा और मौका देकर तेजाब फेंक कर बहन को जान से मारने का प्रयास किया और भाग गया.'
इस घटना के बाद बुरी तरह झुलसी सविता का इलाज बक्सर सदर हॉस्पिटल में किया जा रहा है. डॉक्टर भूपेंद्र ने बताया कि केमिकल का छिड़काव मरीज के शरीर पर किया गया है. जिससे उसकी त्वचा जल चुकी है. इलाज जारी है. पुलिस ने जग नारायण के पिता को गिरफ्तार कर लिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story