भारत

दहेज के लालच में हैवान बना पति, पत्नी का दबाया गला, नहीं मरी तो उठाया ये हैरान करने वाला कदम

jantaserishta.com
14 April 2021 4:49 PM IST
दहेज के लालच में हैवान बना पति, पत्नी का दबाया गला, नहीं मरी तो उठाया ये हैरान करने वाला कदम
x
हैरान करने वाला मामला सामने आया है.

शामली: उत्तर प्रदेश के शामली जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां दहेज न मिलने की वजह से पति ने पत्नी की हत्या करने का प्रयास किया. आरोपी ने पहले तो पीड़िता की गला दबाकर हत्या की कोशिश की लेकिन विफल हो गया. विफल होने पर उसने पीड़िता को बिजली के प्रेस से जिंदा जला दिया, जिससे पीड़िता गंभीर रूप से झुलस गई.

दहेज की मांग
सूचना मिलने के बाद परिजनों ने पीड़ितों को कांधला सीएचसी में भर्ती कराया और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी. आरोप है कि पति देहज में एक लाख रुपए कैश और एक मोटरसाइकिल की मांग कर रहा था. दहेज नहीं मिला तो उसने पत्नी की हत्या का प्रयास किया.
तीन साल पहले हुई थी शादी
मामला कांधला थाना क्षेत्र के गांव इस्सोपुरटील का है. जहां इरशाद पुत्र उमरदीन की शादी शबनम पुत्री आशिक अली निवासी जमालपुर थाना झिंझाना जिला शामली से हुई थी. शादी को करीब तीन साल हो चुके हैं. इसी बीच पीड़िता शबनम ने एक बच्ची को भी जन्म दिया. बताया जा रहा है पीड़िता शबनम की शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अंतर्गत हुई थी.
मायके वालों से नहीं किया जिक्र
शबनम के पिता मेहनत मजदूरी का काम करते हैं और वो शादी में दहेज दे पाने के योग्य नहीं थे. आरोपी पति इरशाद के परिजनों की मर्जी से ये शादी कराई गई थी. लेकिन जैसे-जैसे शादी का समय बीतता गया, वैसे-वैसे आरोपी इरशाद की हैवानियत बढ़ती गई. इरशाद आए दिन पीड़िता पर जुल्म करता रहा और उसको यातनाएं देता रहा. शबनम लोकलाज के कारण सब सहन करती रही और मायके वालों से इस बारे में जिक्र नहीं किया.
दहेज की मांग पूरी करने से किया मना
शबनम को अपने पिता की आर्थिक स्थिति पता थी और उसने दहेज की मांग पूरी करने से मना कर दिया. दहेज से मना करने पर इरशाद ने शबनम की हत्या करने का प्रयास किया है. आरोपी ने पहले तो गला दबाकर हत्या करने का प्रयास जिसमें वो विफल हो गया तो उसने पत्नी को बिजली के प्रेस से जिंदा जला दिया. शबनम गंभीर रूप से झुलस गई, जिसकी सूचना पड़ोसियों ने मायके वालों को दी.
पुलिस को दी शिकायत
सूचना पर शबनम के परिजन उसकी ससुराल पहुंचे. शबनम को देखकर उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई. आरोपी की बर्बरता की कहनी शबनम के शरीर पर पड़े निशान दे रहे थे. शबनम के पूरे शरीर पर चोट के निशान थे. फिलहाल, परिजनों ने शबनम को कांधला सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया है. पुलिस को लिखित शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story