भारत
दानव बना पति, दोस्तों के सामने पत्नी के साथ...परिवार के लोग रह गए सन्न
jantaserishta.com
10 Sept 2024 3:46 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
हंगामा.
मुजफ्फरनगर: यूपी के मुजफ्फरनगर के खतौली में एक पति पर दोस्तों के सामने पत्नी के साथ गलत हरकत करने का आरोप लगा है। यही नहीं पति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी। सोमवार को कोतवाली पहुंची महिला और उसके परिवार के लोगों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पीड़िता ने ससुराल वालों पर परिवार के लोगों को झूठे केस में फंसाने का आरोप भी लगाया है। महिला का कहना है कि आरोपियों पर कार्रवाई के लिए वह अपने मायके वालों के साथ पिछले एक महीने से कोतवाली के चक्कर काट रही है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। पुलिस ने पीड़िता को एक बार फिर कार्रवाई का आश्वासन देकर हंगामा शांत कराया।
महिला के पिता ने कहा कि उनकी बेटी की शादी करीब दो महीने पहले रिश्ते के ही युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले परेशान करने लगे। पीड़िता का कहना है कि पिछले दिनों पति ने अपने दोस्तों के सामने गलत हरकत की। साथ ही उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी। विरोध करने पर कमरे में बंद कर दिया गया। किसी तरह ससुराल वालों के चंगुल से छूटकर मायके पहुंची। परिवार के लोगों को ससुराल में हो रही परेशानी के बारे में बताया तो उन्होंने पति और ससुराल वालों को काफी समझाने का प्रयास किया।
पिछले करीब एक महीने पहले ससुराल वालों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें चलता कर दिया गया। आरोप है कि सोमवार को पति ने अपने घर पर ही कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया और आरोप पीडिता के भाई पर लगा दिया। इस मामले में पुलिस ने पीडिता के भाई को हवालात में बंद कर दिया। युवक के बंद होने के बाद परिवार की पांच-छह महिलाएं कोतवाली पहुंचीं। महिलाओं ने वहां हंगामा शुरू कर दिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





