भारत

पति बना हैवान: पत्नी को मार डाला, वजह का हुआ खुलासा

jantaserishta.com
22 May 2022 5:50 PM IST
पति बना हैवान: पत्नी को मार डाला, वजह का हुआ खुलासा
x
पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है.

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में शराबी पति ने अपनी पत्नी का बेरहमी से कत्ल कर दिया है. मामला न्यू आगरा थाना क्षेत्र के नगला हवेली इलाके का है. आरोपी पति वारदात के बाद पत्नी की लाश के संग रातभर सोता रहा है. सुबह मामले का खुलासा हुआ. पुलिस ने आरोपी पति को अरेस्ट कर लिया. आरोपी पति का नाम उमंग है. उसने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है.

आरोपी पति उमंग ने पुलिस को बताया कि उसकी 2 गर्लफ्रेंड हैं. पत्नी को उनके बारे में जानकारी हो गई थी. वह रात में जब शराब पीकर आया और तो वह अपनी पत्नी से गर्लफ्रेंड की बातें करने लगा. जब पत्नी प्रीति ने इसका विरोध किया तो उसने धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी.
बताया गया है कि आरोपी उमंग की शादी प्रीति के साथ दिसंबर 2021 में हुई थी. उमंग अय्याश किस्म का आदमी है. उसके कई महिलाओं से संबंध बताए जा रहे हैं. मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोपी उमंग को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. वारदात के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है. परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.
वहीं, आगरा के एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि महिला की धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या की गई है. आरोपी पति को पकड़ा गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story