भारत

पति बना हैवान, सैनिटाइजर डाल लगा दी आग

jantaserishta.com
2 Sept 2022 4:58 PM IST
पति बना हैवान, सैनिटाइजर डाल लगा दी आग
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है।
भुवनेश्वर: उड़ीसा में एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के ऊपर हैंड सेनेटाइजर छिड़ककर उसे आग लगा दी। घटना यहां के गंजम जिले में गुरुवार को हुई। 25 वर्षीय महिला गंभीर रूप से जली हुई है और जीवन-मौत के लिए संघर्ष कर रही है। पुलिस के मुताबिक महिला का नाम रीता प्रधान है। वह अपने पति संजय के साथ गंजम जिला स्थित दीगापहांदी पुलिस थानाक्षेत्र के माहुदा गांव में रहती है। जानकारी के मुताबिक मामला दहेज उत्पीड़न का है।
गुरुवार की शाम को वह अपने टेरेस पर खड़ी थी। इसी दौरान रीता के पति ने जान लेने की नीयत से उसे धक्का देकर गिराना चाहा। इसके बाद जब रीता ने वहां से बचकर भागने की कोशिश की तो संजय ने उसके ऊपर हैंड सेनेटाइजर छिड़ककर आग लगा दी। दर्द से चीखती रीता किसी तरह पड़ोसी के घर पहुंची जहां से उसे बरहामपुर कस्बे के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर के मुताबिक वह 30 फीसदी तक जल चुकी है। रीता ने चार साल पहले संजय से शादी की थी। बताया जाता है कि उसके परिवार ने दहेज में 1.70 लाख रुपए भी दिए थे, लेकिन ससुराल से और ज्यादा पैसे मांगे जा रहे थे। रीता के परिवार ने साल 2019 में ही इस मामले की शिकायत बेरहामपुर महिला पुलिस थाने में की थी। दोनों परिवारों ने आपसी बातचीत से मामले को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन बात बन नहीं पाई।
नेशनल क्राइम ब्यूरो के आंकड़ों के मुताबिक साल 2021 में उड़ीसा दहेज मामलों में छठवें स्थान पर रहा था। इसमें सामने आया है कि यहां पर पिछले साल महिलाओं के खिलाफ अपराध में 23 फीसदी का इजाफा हुआ है। इसमें 2020 की तुलना में महिला के पति और अन्य रिश्तेदारों के जुल्म में 33.62 फीसदी बढ़ चुके हैं। सिर्फ इतना ही नहीं कोर्ट में भी महिलाओं के खिलाफ अपराध की सुनवाई का स्तर ठीक नहीं है। उड़ीसा में इस तरह के 98.6 फीसदी पेंडिंग हैं जो कि देशभर में सबसे ज्यादा है। जहां राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 26.6 फीसदी सजा हुई है, वहीं उड़ीसा में यह परसेंटेज केवल 8.3 का है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story