भारत

पति बना दानव, बच्चा न होने पर की हैवानियत, जानें मामला

jantaserishta.com
29 Dec 2022 9:29 AM IST
पति बना दानव, बच्चा न होने पर की हैवानियत, जानें मामला
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

पत्नी के नाजुक अंगों पर ब्लेड से वार कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया.
लखनऊ: शादी के 6 साल बाद भी बच्चा न होने और अप्राकृतिक संबंध बनाने से मना करने पर एक महिला से दरिंदगी की गई. हैवान पति ने पत्नी के नाजुक अंगों पर ब्लेड से वार कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया. घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
लखनऊ के मोहनलालगंज थाना इलाके में रहने वाली महिला को शादी के 6 साल बीत जाने पर जब कोई संतान नहीं हुई तब पति ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. इससे परेशान पत्नी मायके चली गई. हालांकि घटना के दिन पति मायके से लेकर घर आ गया और शराब के नशे में उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए. विरोध करने पर महिला को नाजुक अंगों और सीने पर ब्लेड मारकर घायल कर दिया.
पीड़िता को गंभीर हालत में झलकारी बाई अस्पताल में एडमिट करवाया गया. इस पूरे मामले पर पीड़िता के भाई ने पुलिस को अप्राकृतिक सेक्स और जान से मारने के मामले में मुकदमा दर्ज करवाया. पुलिस ने भी तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी नशे का आदी था और अवसाद का शिकार है.
डीसीपी साउथ जोन राहुल राज के मुताबिक, महिला के भाई ने शिकायत दर्ज करवाई थी. जिसमें अप्राकृतिक सेक्स और जान से मारने की बात कही गई थी. शिकायत मिलने के तुरंत बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था. पुलिस अफसर ने बताया कि पीड़ित महिला फिलहाल अस्पताल में एडमिट है और इलाज किया जा रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story