भारत

पति बना हैवान: पत्नी के सिर पर वार कर मौत की नींद सुलाया, वो चीखती रही...

jantaserishta.com
24 March 2024 2:40 PM IST
पति बना हैवान: पत्नी के सिर पर वार कर मौत की नींद सुलाया, वो चीखती रही...
x

सांकेतिक तस्वीर

पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है।
समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर में एक सनकी पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद अपने शरीर मे आग लगा ली। घटना चकमेहसी थाना अंतर्गत सैदपुर पंचायत के वार्ड 12 सैदपुर मेला गेट के निकट की है। युवक को गंभीर हालत में पूसा अनुमंडल अस्पताल से डीएमसीएच रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद चकमेहसी थाने की पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है। फिलहाल पति और पत्नी के बीच विवाद के कारण की जानकारी नही मिल सकी है।
स्थानीय लोगों के बीच पारिवारिक कलह की चर्चा है। मृतका की सैदपुर मीना देवी (40) के रूप में पहचान हुई है। वही उसका पति देवेन्द्र साह झुलस जाने से गंभीर रूप से जख्मी है। बताया गया है कि देवेन्द्र ने रात में ही किसी ठोस चीज से पत्नी के सिर पर वार कर मौत की नींद सुलायी, लेकिन इसकी जानकारी लोगों को सुबह उस समय हुई जब देवेन्द्र ने अपने शरीर मे आग लगायी।
बताया गया है कि देवेन्द्र ठेला पर चाय नास्ता की दुकान चलाता था जबकि पत्नी घर पर ही किराना की छोटी दुकान संभालती थी। बीती रात पति व पत्नी ने साथ खाना खाने के बाद सोने गए। दूसरे कमरे में बच्चे सो रहे थे। रात में पति और पत्नी के बीच कब विवाद हुआ और कब देवेन्द्र में पत्नी के सिर पर वार कर हत्या की किसी को पता नहीं चला। सुबह वह अपने ठेला पर दुकान करने भी गया। जहां उसके कपड़े पर खून देख लोगों ने पूछा तो किसी को कुछ बताए बगैर घर चला आया और शरीर पर पेट्रोल छिड़क आग लगा ली।
हल्ला होने पर आसपास के लोग पहुंचे और आग बुझाई। उसी दौरान खोज करने पर लोगों ने बिस्तर पर पत्नी को मृत अवस्था मे पाया। मृतका को एक पुत्र व एक बेटी है। बेटी छह साल पूर्व में ही शादी कर ससुराल जा चुकी वही पुत्र सुबह ट्यूशन पढ़ने गया था। आग बुझाने के बाद लोगों ने देवेन्द्र को इलाज के लिए पूसा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने गंभीर हालत देख डीएमसीएच रेफर कर दिया। इधर, घटना की सूचना पर थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजने के बाद मामले की जांच में जुट गयी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story