भारत

पति ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या, सामने आई चौंकाने वाली वजह

jantaserishta.com
15 Sept 2023 11:53 AM IST
पति ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या, सामने आई चौंकाने वाली वजह
x
गिरफ्तार.
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के कुतुबशेर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम 32 वर्षीय शख्स ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी पति को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान संदीप के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी शुक्रवार को दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस ने कुतुबशेर थाना अंतर्गत न्यू शारदा नगर की गली नंबर चार में गुरुवार देर शाम को महिला के शव को एक कमरे से बरामद किया है। मृतका की पहचान अलका (30) के रूप में हुई है।
शहर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला दंपति के कोई संतान नहीं होने पर आपस में विवाद का प्रतीत हो रहा है। इसको लेकर पति ने पत्नी की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।
एएसपी ने कहा कि आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसी बीच शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। एएसपी ने कहा कि पीड़िता के भाई की शिकायत पर संदीप के खिलाफ कुतुबशेर थाना में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story