भारत

पति ने पत्नी पर किया चाक़ू से ताबड़तोड़ वार, दर्दनाक मौत

Shantanu Roy
28 March 2024 11:46 PM IST
पति ने पत्नी पर किया चाक़ू से ताबड़तोड़ वार, दर्दनाक मौत
x
जांच में जुटी पुलिस
मुरैना। मायके जाने की वजह से गुस्साए पति ने पत्नी और सास पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में पत्नी की हुई मौत हो गई वहीं सास घायल है। जानकारी के अनुसार राठौर कॉलोनी निवासी रचना दो दिन पहले ससुराल से अपने मायके अपने दो बच्चों को लेकर आई थी। रचना का पति राजू ड्राइवर था जो बाहर था। जब राजू घर आया और उसे अपनी पत्नी रचना नहीं दिखी। आरोपी ससुराल पहुंचा और सास से पूछा कि रचना कहां है? सास उषा ने बताया वह बाजार गई है।

राजू ने अपने दोनों बच्चों से पूछा क्या तुम मेरे साथ घर चलोगे। बच्चों ने मना कर दिया, जिससे राजू आग बबूला हो उठा। जैसे ही पत्नी रचना घर आई तो आरोपी ने चाकू निकाल कर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। बीच बचाव करने आई सास उषा पर भी चाकुओं से हमला कर दिया। जिससे सास गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे जिला अस्पताल लाया गया। वहीं पत्नी रचना को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सिटी कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी की तलाश में जुट गई है। आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गया था।
Next Story