भारत
एयरपोर्ट से गिरफ्तार हुआ पति, पत्नी की मौत का जिम्मेदार बताया गया!
jantaserishta.com
10 Aug 2025 4:04 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
जानें पूरा मामला.
तिरुवनंतपुरम: पिछले महीने शारजाह स्थित अपने अपार्टमेंट में फंदे से लटकी पाई गई एक महिला के पति को रविवार को तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर हिरासत में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया गया. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
अधिकारी के अनुसार कोल्लम जिले के सस्थमकोट्टा निवासी 40 वर्षीय सतीश पर अपनी पत्नी अतुल्या (29) को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है. अतुल्या 19 जुलाई को अपने फ्लैट में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकी पाई गई थी.
वलियाथुरा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था और जब वह हवाई अड्डे पर उतरा, तो आव्रजन अधिकारियों ने उसे हिरासत में ले लिया. इसके बाद पुलिस को सौंप दिया.
अधिकारी ने कहा कि हमने उसे स्टेशन पर हिरासत में लिया है और उसे मामले की जांच कर रही अपराध शाखा को सौंप दिया जाएगा. अतुल्या के माता-पिता की शिकायत के बाद चावरा थेक्कुम्भगम पुलिस ने सतीश के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 85 (महिला को आत्महत्या के लिए उकसाना), धारा 115(2) (स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाना), धारा 103(1) (पति या रिश्तेदारों द्वारा क्रूरता), और धारा 118(1) (गलत तरीके से रोकना या बंधक बनाना) के तहत एफआईआर दर्ज की.
उस पर दहेज निषेध अधिनियम की धाराओं के तहत भी मामला दर्ज किया गया है. एफआईआर के अनुसार आरोपी ने 2014 में अपनी शादी के बाद से ही अपनी पत्नी को "दहेज से असंतुष्ट" होने के कारण परेशान करता था. शिकायत में कहा गया है कि उसकी मौत से दो दिन पहले, उसने "उसके साथ मारपीट की, उसके सिर पर प्लेट से वार किया और उसके पेट पर लात भी मारी गई.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





