भारत

महिला की हत्या कर शव को छिपाने के आरोप में पति गिरफ्तार, फैली सनसनी

jantaserishta.com
4 April 2023 7:55 AM IST
महिला की हत्या कर शव को छिपाने के आरोप में पति गिरफ्तार, फैली सनसनी
x
नवरात्र में पत्नी ने पति से नॉनवेज खाने डिमांड की थी.
शामली (आईएएनएस)| यूपी के शामली जिले के बाबरी थाना पुलिस ने महिला की हत्या कर शव को कुएं में फेंकने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दरांती, शव को लपेटकर ले जाने में प्रयोग किया गद्दा, रेहड़ा और नमक का खाली प्लाटिक का बोरा भी बरामद कर लिया है। नवरात्र में पत्नी ने पति से नॉनवेज खाने डिमांड की थी। जिसके बाद पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी।
बाबरी थाना क्षेत्र में 31 मार्च को बंतीखेड़ा गांव में कुएं में एक महिला का शव मिला था। कुएं में नमक से दबे हुए शव को वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने यह शव देख लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकलवाया और महिला की शिनाख्त की। शिनाख्त के बाद पता चला कि यह महिला ईशा है। जोकि बंतीखेड़ा की रहने वाली थी।
ग्रामीणों के अनुसार, ईशा और आशु की लव मैरिज हुई थी। दोनों एक ही गांव के हैं।
ईशा के पिता राशिद ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कहा है कि दहेज के लिए उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया और पुलिस जांच में जुटी रही।
शामली एडिशनल एसपी ओपी सिंह ने बताया कि महिला के पति आशु को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने कहा कि पत्नी ने नवरात्र में ननॉवेज खाना खाने की डिमांड की थी इस पर उनके बीच तीखी बहस हो गई। और बहस के बाद गुस्से में आकर उसने गला काटकर पत्नी की हत्या कर दी। जिसके बाद उसने रेहड़े में शव ले जाकर कुएं में फेंक दिया।
एसपी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ थाना बाबरी में आईपीसी धारा धारा 302 (हत्या) और 201 (सबूत मिटाने) के तहत मामला दर्ज किया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story