भारत

पति-पत्नी घर पर ही चला रहे थे देह व्यापार का अवैध धंधा, आपत्तिजनक अवस्था में मिला जोड़ा

Shubhra Nandy
5 July 2021 7:16 AM IST
पति-पत्नी घर पर ही चला रहे थे देह व्यापार का अवैध धंधा, आपत्तिजनक अवस्था में मिला जोड़ा
x
बिहार में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। भागलपुर जिले के तातारपुर थाना क्षेत्र के जब्बारचक इलाके में ये सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था।

भागलपुर। बिहार में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। भागलपुर जिले के तातारपुर थाना क्षेत्र के जब्बारचक इलाके में ये सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था। मकान मालिक अपने ही घर में जिस्मफरोशी का काला धंधा संचालित कर रहा था। पुलिस ने देह व्यापार का अवैध धंधा कराने वाले मकान मालिक साहिल, पत्नी कहकशां और यहां मौजूद ग्राहक महताब आलम को हिरासत में लिया है।

सेक्स रैकेट में शामिल एक लड़की ने कही कि उससे जबरदस्ती ये धंधा कराया जा रहा है, उचित पड़ताल के बाद इस लड़की को उसके परिजन को सौंप दिए जाने की बात पुलिस ने कही है। आरोपियों की निशानदेही पर रैकेट से जुड़े अन्य सदस्यों को पुलिस तलाश रही है।पुलिस कॉल डिटेल और फोन डायरी से ग्राहकों की तलाश कर रही है।
बता दें कि स्थानीय निवासियों ने इलाके में सेक्स रैकेट चलने की शिकायत की थी, इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने टीम बनाकर एक मकान में दबिश दी थी। पहले पुलिस ने एख मकान से आपत्तिजनक अवस्था में एक लड़का और लड़की को गिरफ्तार किया था। दोनों से पूछताछ के बाद सेक्स रैकेट से जुड़े अन्य लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। मकान मालिक साहिल को पुलिस ने रात में ही गिरफ्तार कर लिया था।


Next Story