भारत
पति और पत्नी मजाक में खेल रहे थे खेल, अचानक गंभीर हो गया मामला
jantaserishta.com
4 July 2023 10:26 PM IST

x
पति-पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है.
बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पति-पत्नी को एक दूसरे से मजाक करना भारी पड़ गया. पति ने मजाक में जहर खाया, तो पत्नी ने भी जहर खा लिया. दंपति की जब हालत बिगड़ी, तो परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे. पति-पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. यह घटना बांदा में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव की है. गांव में रहने वाले 26 साल के निजामुद्दीन ने अपनी पत्नी से मजाक में कहा कि अगर मैं अपनी जान दे दूंगा, तो क्या तुम भी अपनी जान दे दोगी. इस बात पर 22 साल की पत्नी रिजवाना ने हां में जवाब दिया.
इसके बाद पति ने सल्फास खा लिया. पति को जहर खाते हुए देखकर पत्नी ने भी जहर खा लिया. थोड़ी ही देर में दोनों की हालत बिगड़ गई. गांव में जैसे ही इसकी जानकारी लोगों को हुई आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे. इसके बाद परिजनों ने दंपति को गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया. यहां इलाज के बाद दंपति को जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया. घटना पर पिता सत्तार खान ने बताया कि घर में बेटा और बहु दोनों खुशी से रहते हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





