भारत
सेक्स रैकेट: पति और पत्नी Whatsapp ग्रुप पर चलाते थे धंधा, दोनों गिरफ्तार
jantaserishta.com
19 Aug 2023 5:55 PM IST

x
DEMO PIC
इसके बदले हर रोज़ बड़ी रकम मिलती थी।
नई दिल्ली: देवभूमि उत्तराखंड की दून पुलिस ने हरिद्वार के रहने वाले संदीप अग्रवाल और उसकी पत्नी सपना अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। यह दंपति के व्हाट्सेएप औऱ तमाम सोशल मीडिया ऐप के जरिए लोगों से संपर्क कर सेक्स रैकेट (Sex Recket) चलाते थे। दो लड़कियां भी बरामद हुई हैं, जो हिल स्टेशन मसूरी मे पर्यटकों को सप्लाई होनी थी। इसके बदले हर रोज़ बड़ी रकम मिलती थी।
यह दंपति व्हाट्सेएप (Whatsaap) और फेसबुक (Facebok) जैसी ऐप (App) के जरिए लोगों से संपर्क करते थे और ‘गर्म गोश्त’ का धंधा चलाते थे। इस हरिद्वार निवासी दंपति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी से पुछताछ की जा रही है। इनसे सभी ठिकानों के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। इनकी सप्लाई कई सफ़ेद पोश नेताओ और अफसरों तक भी बताई गई हैं।
राजपुर पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने देहरादून के कुठाल गेट पर चेकिंग के दौरान इस दंपति को पकड़ा। इस दंपति के साथ कार में इनके साथ दो और लड़किया थी। एक लड़की देहरादून तो दूसरी नजीबाबाद की थी। इन लड़कियी को देह व्यापार (Sex Recket) के लिए मसूरी ले जा रहे थे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सेक्स रैकेट (Sex Recket) चलाने वाले संदीप अग्रवाल (44) निवासी वाटर वर्क्स कॉलोनी रानीपुर मोड हरिद्वार और उनके साथ आगे की सीट पर बैठी उसकी पत्नी सपना से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस को इन दोनों ने अपने को पति- पत्नी बताया है. गाड़ी में इनके साथ दो और महिलाएं बैठी थीं।
पुलिस ने दोनों महिलाओं से पुछताछ की तो पता चला दोनों मजबूरी के कारण और कार सवार दंपति के दिए लालच के कारण देह व्यापार (Sex Recket) का काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी पति- पत्नी उनको देह व्यापार के लिए मसूरी लेकर जा रहे थे। पुलिस ने दोनों महिलाओं को आरोपियों के कब्जे से मुक्त कर लिया है, और आरोपि दंपति को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी किराए के मकान में रहते हैं और हर 6-7 महिने में अपना ठिकाना बदल देते हैं। पुलिस ने आरोपियों के फोन भी कब्जे में ले लिए हैं। व्हाट्सऐप की चैट से पुलिस को पुष्टि हुई कि ये लोग देह व्यापार (Sex Recket) का कार्य कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों की कार भी जब्त कर ली है।
Tagsउत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़उत्तराखंड पुलिसदून पुलिससेक्स रैकेटUttarakhandUttarakhand NewsUttarakhand PoliceDoon PoliceSex Racket
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





