भारत

स्विफ्ट कार में बैठे पति-पत्नी की मौत, भीषण सड़क हादसा

Nil dhankar
29 April 2025 1:35 PM IST
स्विफ्ट कार में बैठे पति-पत्नी की मौत, भीषण सड़क हादसा
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। झांसी में कानपुर हाईवे पर आज सुबह स्विफ्ट कार का भीषण एक्सीटेंट हो गया. एक्सीटेंट इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ एक और उसमें सवार पति-पत्नी की मौके ही मौत हो गई. दोनों एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे. घटना की जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने दोनों शवों के कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई और फिर उन्हें पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

घटना जनपद झांसी के मोंठ थाना क्षेत्र के कानपुर हाईवे पर नारायण ढाबा के पास की है. बताया जा रहा है कि मृतक करीब 30 वर्षीय अनिल कुशवाहा जनपद में बड़ागांव थानान्तर्गत ग्राम मड़ोरा का रहने वाला था. वह डायमंड फैक्ट्री में काम करता था. उनके दो बच्चे हैं, जिसमें एक लगभग 4 साल की बेटी और दूसरा दो-ढाई साल का बेटा है. विगत दिवस मोंठ थानान्तर्गत खिरिया गांव में रहने वाले उसके मामा के लड़के की शादी थी. जिसमें शामिल होने के लिए वह स्विफ्ट कार से 28 साल की पत्नी विनीता, बच्चों और मां के साथ खिरिया गांव गया हुआ था.

शादी में शामिल होने के बाद आज सुबह वह बच्चों व मां को वहीं पर छोड़कर अपनी पत्नी विनीता के साथ कार लेकर वापस अपने गांव लौट रहा था. वह अभी मोंठ थाना क्षेत्र में कानपुर हाईवे पर नारायण ढाबे के पास पहुंचे ही थे कि तभी कार आगे चल रहे किसी वाहन से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि आगे से कार के परखच्चे उड़ गए. राहगीरों ने जब यह देखा तो इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी और मौके पर पहुंचकर उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन वह कार में बुरी तरह से फंसे हुए थे, कि कुछ भी नहीं कर पाए. सूचना मिलते ही पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची और कार में फंसे पति-पत्नी को बाहर निकाला. इसके बाद उन्हें मोंठ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Next Story