भारत

पति-पत्नी को आपस में मजाक करना पड़ा महंगा, प्यार दिखाने के चक्कर में मौत से सामना, 1 ने तोड़ा दम

jantaserishta.com
8 July 2021 4:25 PM IST
पति-पत्नी को आपस में मजाक करना पड़ा महंगा, प्यार दिखाने के चक्कर में मौत से सामना, 1 ने तोड़ा दम
x

क्या पति-पत्नी को आपस में मजाक करना इतना महंगा पड़ सकता है कि किसी को अपनी जान से हाथ धोना पड़े. ऐसा ही एक मामला सामने आया है पंजाब के जिला मोगा में जहां मजाक-मजाक में जब पति-पत्नी में यह तकरार शुरू हो गई कि कौन किसके कहने पर क्या कर सकता है, किस हद तक जा सकता है.

दोनों ने ही कोल्ड ड्रिंक में चूहे मारने वाली दवा पी ली जिसके बाद जब दोनों की हालत गंभीर होने के बाद अस्पताल ले जाया गया तो महिला ने दम तोड़ दिया जबकि फिलहाल पति स्थानीय एक निजी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में है. डॉक्टर के मुताबिक, पति की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है.
यहां बता दें कि दोनों की शादी 5 साल पहले हुई थी व इन दोनों के एक 1 साल की बच्ची भी है. मृतक मनप्रीत कौर की है जबकि उसके साथ उसका पति हरजिंदर सिंह हैं.
मनप्रीत तो इस वक्त दुनिया में नहीं है लेकिन हरजिंदर सिंह स्थानीय एक निजी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है.
मीडिया के रूबरू हरजिंदर सिंह का इलाज करने वाले डॉक्टर ने बताया कि फिलहाल हरजिंदर की हालत खतरे से बाहर है. उसे एक दो दिनों तक आईसीयू वार्ड से शिफ्ट कर दिया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story