
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान | DEMO PIC
संतकबीरनगर: यूपी के संतकबीरनगर में पति-पत्नी का शव रेल की पटरी पर मिलने से सनसनी फैल गई। चार महीने पहले ही इनकी शादी हुई थी। माना जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते दोनों ने खुदकुशी कर ली लेकिन पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
संतकबीरनगर जिले के कोतवाली खलीलाबाद के अंतर्गत आने वाले भुअरिया रेलवे क्रासिंग के पास सोमवार की रात एक साथ दोनों की लाश मिली। बताया जा रहा है कि महिला गर्भवती थी। भुवरिया निवासी बहादुर ने बताया कि उनके बेटे राकेश और बहु लक्ष्मी ने सोमवार को सामान्य रूप से सभी लोगों के साथ भोजन किया और सोने चले गए।
आधी रात के बाद जब पुलिस आई तब उन्हें बेटा और बहू की मौत की सूचना मिली। राकेश की मां ने बताया कि सोमवार को ही दिन में उन्होंने अपनी बहू लक्ष्मी को ले जाकर उसका अल्ट्रासाउंड कराया था जिससे पता चला था कि वह गर्भवती है।
दो दिन पहले ही बेटे राकेश ने बेंगलुरु जाकर नौकरी करने की इच्छा जताई थी। इसके लिए उसने रुपयों का भी इंतजाम कर लिया था। अचानक से दोनों ने ऐसा कदम क्यों उठाया यह कोई समझ नहीं पा रहा है। पिता ने बताया कि इसी वर्ष अप्रैल में गोरखपुर के उनवल में उन्होंने अपने बेटे की शादी की थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





