भारत

पति और पत्नी घर के बाथरूम में मृत मिले, हुआ ये बड़ा खुलासा

jantaserishta.com
21 Oct 2022 9:49 AM IST
पति और पत्नी घर के बाथरूम में मृत मिले, हुआ ये बड़ा खुलासा
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

नए शादीशुदा जोड़े की मौत हो गई.
हैदराबाद: हैदराबाद के लंगर हौज के खादर बाग के एक घर में गुरुवार देर रात शॉर्ट सर्किट के चलते गीजर फट गया. इस भीषण दुर्घटना में एक नए शादीशुदा जोड़े की मौत हो गई. प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट को ही दुर्घटना का कारण माना जा रहा है. पुलिस को देर रात 9.30 बजे एक क्षेत्रीय नेता के जरिए मामले की जानकारी मिली.
इसके बाद पांच मिनट के भीतर नाइट ड्यूटी ऑफिसर एस श्रुति, पुलिस इंस्पेक्टर के श्रीनिवास और एडिशनल पुलिस इंस्पेक्टर मुजीब उर रहमानी मौके पर पहुंचे तो दोनों पति- पत्नि को घर के बाथरूम में मृत पाया. 26 साल के डॉक्टर निसारुद्दीन और 22 साल की एमबीबीएस छात्रा और निसारुद्दीन की पत्नी उम्मी मोहिमीन साइमा की मौके पर मौत हो चुकी थी. नाइट ड्यूटी ऑफिसर ने तुरंत मृतक व्यक्तियों के शवों को जांच के उद्देश्य से पीएमई के लिए उस्मानिया जनरल अस्पताल को मुर्दाघर में संरक्षित करने के लिए स्थानांतरित करने की व्यवस्था की.
बता दें कि इसके पहले इसी साल फरवरी में नासिक के जेल रोड इलाके में साक्षी जाधव की भी मौत बाथरूम में हो गई थी. बाथरूम में नहाते समय गैस गीजर चलाने के दौरान दम घुटने से उनकी मौत हो गई थी. साक्षी नहाने के लिए बाथरूम गई थीं. काफी देर बाद भी बाहर नहीं आईं तो घरवालों ने जब बाथरूम का दरवाजा तोड़ा तो वह बाथरूम में बेहोश पड़ी मिली. उस वक्त बाथरूम में गैस की गंध आ रही थी. उसे इलाज के लिए जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया. जाधव परिवार में साक्षी इकलौती बेटी थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story