भारत
पुलिस स्टेशन में पति-पत्नी के बीच विवाद, जमकर मारपीट से हड़कंप
jantaserishta.com
20 Sept 2025 12:12 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
जानें पूरा मामला.
गुरुग्राम: गुरुग्राम के सेक्टर 51 में स्थित महिला पुलिस स्टेशन में पति-पत्नी के बीच जमकर मारपीट हुई. इस दौरान मामला इतना बिगड़ा कि पुलिसकर्मियों ने जैसे-तैसे दोनों को अलग किया. पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर दोनों से पूछताछ शुरू कर दी है. दोनों दहेज उत्पीड़न के मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंचे थे.
एजेंसी के अनुसार, कन्हाई गांव की महिला पूजा ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था. पुलिस ने शिकायत की जांच शुरू की और दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया. महिला अपने परिवार के साथ आई, जबकि उसका पति मनीष अपने पिता और अन्य परिजनों के साथ थाने पहुंचा था.
थाने में पूछताछ के दौरान पति-पत्नी के बीच आपसी कहासुनी होने लगी. धीरे-धीरे दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया. हेड कॉन्स्टेबल ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद Verbally शुरू हुआ और जल्द ही यह हिंसक हो गया.
इस घटना के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर महिला, उसके पति, ससुराल और अन्य परिजनों को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि बाद में सभी आरोपियों को जमानत पर छोड़ दिया गया. पुलिस ने कहा कि दहेज मामले की जांच जारी है.
पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी के बीच मारपीट होने लगी तो तुरंत पुलिस कर्मियों ने दोनों को अलग किया. फिलहाल पुलिस जांच कर रही है और सभी पक्षों से विस्तार से पूछताछ की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





