भारत
मासूम की हत्या कर पति-पत्नी ने की खुदकुशी, एसपी और पुलिस बल मौके पर पहुंचा
jantaserishta.com
3 Sept 2023 1:58 PM IST

x
पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
निवाड़ी: मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में चार साल के मासूम की गला घोट कर हत्या करने के बाद दंपति ने फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की क्या वजह है इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह मामला पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के केसरी गंज गांव का है। यहां के आनंद रैकवार और उसकी पत्नी के अलावा चार वर्षीय मनीष के शव घर में मिले। उस वक्त घर में कोई और नहीं था। पुलिस के मुताबिक रविवार की सुबह स्थानीय लोगों को आशंका हुई और इस बात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पति-पत्नी को फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया, वहीं बच्चे का शव पास ही मिला।
बताया गया है कि आनंद की पत्नी राखी रक्षाबंधन के मौके पर अपने मायके गई थी और बीते रोज ही आनंद उसे लेकर लौटा था। यह कोई नहीं समझ पा रहा है कि आखिर इस दंपति ने ऐसा कदम क्यों उठाया। आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक कलह हो सकता है जिसके चलते इस घटना को अंजाम दिया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





