
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC
पत्नी ने डायल 112 पर कॉल करके घर पर पुलिस बुला ली और पति को अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार करवा दिया.
सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां सेक्टर 23 में पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया. पत्नी ने डायल 112 पर कॉल करके घर पर पुलिस बुला ली और पति को अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार करवा दिया.
गिरफ्तार आरोपी रोहित के पास से पुलिस को 23 कारतूस और 32 एमएम की पिस्तौल मिली है. इसे पुलिस ने तुरंत ही कब्जे में ले लिया. आरोपी की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने उसे जान से मारने के लिए बंदूक को संदूक में छुपाई है.
पत्नी की निशानदेही पर पुलिस ने अवैध बंदूक बरामद की और आरोपी पति रोहित को धर दबोचा. कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस आरोपी की रिमांड लेगी, ताकि इससे गहनता से पूछताछ की सके कि उसके पास ये पिस्तौल कहां आई.
इस मामले पर ज्यादा जानकारी देते हुए सब इंस्पेक्टर रणबीर सिंह ने बताया कि रविवार डायल 112 पर हमें सूचना मिली थी कि सेक्टर 23 में पति-पत्नी का झगड़ा हो गया है. इस पर हम मौके पर पहुंचे और वहां पर मौजूद महिला ने बताया कि उसके पति ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए एक पिस्तौल छुपा कर रखी है.
पुलिस ने पत्नी की निशानदेही पर बंदूक बरामद कर ली और आरोपी पति रोहित को धर दबोचा. पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी, ताकि इससे गहनता से पूछताछ हो सके कि आखिरकार रोहित यह पिस्तौल किस शख्स खरीद कर लेकर आया था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





