भारत
गांजा तस्करी में पति-पत्नि गिरफ्तार, 1 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद
jantaserishta.com
10 Feb 2023 9:17 AM IST

x
बड़ा एक्शन.
बागपत (आईएएनएस)| यूपी के बागपत में सिंघावली अहीर थाना पुलिस की एक टीम ने मारिजुआना (गांजा) की तस्करी करने वाले पति-पत्नि को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 1 किलो 200 ग्राम गांजा नशीला पदार्थ जब्त कर दो आरोपियों हसन और पत्नि तब्बसुम को गिरफ्तार किया।
सिंघावली अहीर (एसएचओ) भुरेन्द्र सिंह ने गुरुवार को कहा कि उन्हें आरोपियों के बारे में नशे की खरीद-फरोख्त करने का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसका थाना सिंघावली अहीर पुलिस ने तत्काल मामले को संज्ञान में लिया और गांजे की खरीद-फरोख्त कर रहे अभियुक्तों को चिन्हित किया गया।
पुलिस की टीम ने दोनों लोगों को बरसिया गांव में उनके मकान से गिरफ्तार किया है।
अधिकारी ने कहा, टीम द्वारा पकड़े गए दोनों लोग पति-पत्नि हैं। पूछताछ के दौरान, उन्होंने खुलासा किया कि वह नशीले पदार्थ की खरीद-फरोख्त करते हैं। इस अभियान में उनके कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम गांजा नशीला पदार्थ को जब्त किया गया है।
दोनो लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की 8/20 धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Tagsगांजा तस्करीबागपतबागपत न्यूज़बागपत पुलिसगांजाGanja smugglingBaghpatBaghpat NewsBaghpat PoliceGanja
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





