भारत

कपड़ों की सेल: ब्रांडेड के नाम पर बिक रहे थे नकली कंपनी के कपड़े, फिर...

jantaserishta.com
15 Aug 2023 8:20 AM IST
कपड़ों की सेल: ब्रांडेड के नाम पर बिक रहे थे नकली कंपनी के कपड़े, फिर...
x
पति-पत्नी गिरफ्तार.
नोएडा: नोएडा के शिल्पहाट में कपड़ों की सेल का एक बड़ा मेला लगाया गया है। मेले में ब्रांडेड के नाम पर नकली कंपनी के कपड़े बेचने वाले पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नकली कपड़ों को भी जब्त कर लिया गया है। आरोपी सिद्धार्थ गाखर और एकता, पीटर इंग्लैंड और वैन ह्यूसेन के नाम पर नकली ब्रांड के कपड़े बेचकर लोगों से ठगी कर रहे थे। थाना सेक्टर-24 नोएडा पुलिस ने नकली कपड़ों के साथ दोनों को पकड़ा है। ब्रांड से जुड़े अधिकारियों ने दोनों आरोपियों के बारे में शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को नकली कपड़ों की सेल करते गिरफ्तार कर लिया।
इनके कब्जे से पीटर इग्लैंड की 240 पैंट और वैन ह्यूसन ब्रांड के 4 नकली शर्ट बरामद किए गए। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story