भारत

पत्नी की हत्या कर शव के टुकड़े-टुकड़े किए, पति और दोस्त गिरफ्तार

jantaserishta.com
23 Nov 2022 8:46 AM IST
पत्नी की हत्या कर शव के टुकड़े-टुकड़े किए, पति और दोस्त गिरफ्तार
x
DEMO PIC 
हाल ही में उसे ज्योति पर बेवफाई का शक हुआ और उसने उसे खत्म करने की साजिश रची।
सीतापुर (उत्तर प्रदेश) (आईएएनएस)| सीतापुर पुलिस ने पत्नी का गला घोंटकर हत्या व शव के टुकड़े-टुकड़े करने के आरोप में पति व उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस कहा कहना है कि आरोपी 46 वर्षीय पंकज मौर्य ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। महिला की लाश 8 नवंबर को मिली थी। पंकज की शादी 10 साल बाराबंकी की ज्योति से हुई थी। हाल ही में उसे ज्योति पर बेवफाई का शक हुआ और उसने उसे खत्म करने की साजिश रची।
सीतापुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) जी. सुशील चंद्रभान ने कहा कि आठ नवंबर को रामपुर कलां थाना क्षेत्र के गुलहेरिया गांव के एक खेत से महिला के शरीर के अंग बरामद किए गए थे, जिनकी पहचान बाद में ज्योति के रूप में हुई थी।
एसपी ने कहा, पुलिस ने खेत से महिला का धड़, दाहिना हाथ और पैर बरामद किया। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने कहा कि शरीर के अंग महिला के थे।
कुछ दिन बाद जब एक महिला का विकृत चेहरा बरामद हुआ तो पुलिस ने स्केच बनाने के लिए विशेषज्ञों को बुलाया और पहचान के लिए उसकी प्रतियां बाराबंकी, सीतापुर, हरदोई, रायबरेली, लखनऊ और सुल्तानपुर में बांटी गईं।
अधिकारी यादवेंद्र यादव ने कहा, कुछ दिनों के बाद मृतका की मां होने का दावा करने वाली मालती सिंह ने हमसे संपर्क किया। जब हमने शव से बरामद कपड़े दिखाए, तो उसने उनकी पहचान की, हमने 20 नवंबर को मृतका के पति पंकज का पता लगाया, जो 15 नवंबर से लापता था।
पंकज से जब उसकी पत्नी के लापता होने के बारे में पूछा गया तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पूछताछ में उसने उसकी हत्या की बात कबूल किया।
मंगलवार को पुलिस टीम ने उसके घर पर छापा मारा और खून से सने कपड़े और एक धारदार चाकू बरामद किया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पंकज ने पुलिस को बताया कि वह एक मेडिकल स्टोर पर काम करता था और देर रात घर लौटता था।
पंकज ने कहा, मुझे पड़ोसियों से पता चला कि ज्योति को अक्सर अन्य पुरुषों के साथ देखा जाता था और उसने ड्रग्स लेना भी शुरू कर दिया था। मैंने उसके परिवार तक बात पहुंचने की कोशिश की, लेकिन वे भी बेबस थे। कहासुनी के बाद उसने अपने दोस्त दुजन पासी की मदद से ज्योति की हत्या कर दी और उसके शरीर के कई टुकड़े कर दिए।
शव के टुकड़े घर से करीब सात किमी दूर खेत में फेंक दिया। पंकज ने वारदात को अंजाम देने से पहले अपनी दोनों बेटियों और बेटे को मामा के यहां भेज दिया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story