भारत

पत्नी के साथ पति भी कुएं में जा गिरा, गांव में खलबली, कैसे हुई 2 मौतें?

jantaserishta.com
7 May 2024 9:36 AM IST
पत्नी के साथ पति भी कुएं में जा गिरा, गांव में खलबली, कैसे हुई 2 मौतें?
x

सांकेतिक तस्वीर

सात बेटियों को लेकर परिवार से अलग रहता था।
प्रयागराज: प्रयागराज में हंडिया के दुलापुर गांव में रविवार रात सात बेटियों की मां पति से नाराज होकर कुंए में कूद गई। उसे बचाने में पति भी कुंए में गिर गया। जिससे दोनों की मौत हो गई। इस घटना से दंपती की सातों बेटियां अनाथ हो गईं। सोमवार को हंडिया पुलिस ने विधिक कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि दुलापुर गांव निवासी सोहन लाल के दो बेटों में बड़ा 32 वर्षीय लवकुश विश्वकर्मा अपनी पत्नी 28 वर्षीय पिंकी और सात बेटियों को लेकर परिवार से अलग रहता था। पहले वह मुम्बई में बढ़ई का काम करता था। इन दिनों गांव में था।
बताया जा रहा है कि रविवार रात पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद हो गया। इस दौरान गुस्से में पिंकी ने कहा कि वह कुंए में कूद कर मर जाएगी। धमकी देकर वह घर से निकल गई। उसके पीछे लवकुश भी दौड़ा। घर के पास ही बने कुंए में पिंकी कूद गई। बताया जा रहा है कि उसे बचाने में लवकुश भी कुंए में गिर गया। आधी रात को ही रस्सी की मदद से ग्रामीण कुंए में उतरे और दोनों को बाहर निकाला। पुलिस को भी सूचना दी गई। दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हंडिया पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पिंकी की सात बेटियां हैं। सबसे छोटी तीन माह की है। पिंकी ने अपने गुस्से में बेटियों के बारे में भी नहीं सोचा कि उसकी मौत के बाद उनका क्या होगा। परिजनों की मानें तो जरा सी बात पर विवाद बढ़ गया था। रोज की तरह लवकुश अपने काम पर निकला था। वह झूंसी में काम करके रविवार रात में घर पहुंचा था। बताया जा रहा है कि सात बेटियों में एक आंचल के शरारत करने पर पिंकी ने उसकी पिटाई कर दी। बेटी के रोने पर लवकुश नाराज हो गया और उसने पिंकी को फटकार लगा दी। इसी बात पर विवाद बढ़ गया।
बताया जा रहा है कि बात बढ़ने पर लवकुश ने पिंकी को एक चाटा मार दिया। इसी से नाराज होकर वह कुंए में कूद गई। उस वक्त लवकुश भी कुंआ तक पहुंच गया था। पत्नी को कूदने से रोकने के चक्कर में वह भी कुंए में गिर गया और एक के बाद एक करके दोनों की मौत हो गई। दोनों की मौत से परिवार में सातों बेटियां अनाथ हो गईं। सबसे छोटी बेटी तीन माह की है। मासूम बेटियों को पता भी नहीं होगा कि इस उम्र में उनके मां-बाप अब नहीं रहे। चाचा का परिवार उनके लिए सहारा बना है।
लवकुश और पिंकी के कुंए में गिरने की खबर मिलते ही ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। गांव में पुराना कुंआ 120 फीट गहरा बताया जा रहा है। इस कुंए से पानी लेकर ग्रामीण पीते हैं। पति-पत्नी के कुंए में गिरने की जानकारी पर रात में ही गांव के अर्जुन व सुशील कुएं में उतरे और दोनों को बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story