भारत
'वेलेंटाइन डे' की रात पत्नी की गला रेतकर हत्या, पति ने भी कर ली खुदकुशी
jantaserishta.com
15 Feb 2023 2:32 PM IST

x
पांच छोटे छोटे बच्चे हैं।
समस्तीपुर (आईएएनएस)| बिहार के समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र में वेलेंटाइन डे की रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर खुद भी गले में फंदा लगाकर फांसी के फंदे पर झूल गया। मृतक दंपति के पांच छोटे छोटे बच्चे हैं। पुलिस के मुताबिक, जोरपुरा गांव निवासी लालबाबू सदा (41) मंगलवार की रात अपनी पत्नी सामो देवी के साथ एक कमरे में सोया था जबकि उसकी बूढ़ी मां उसके पांच बच्चे को पास के ही एक बरामदे में सोई थी।
बताया जाता है कि रात को लालबाबू ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी और खुद भी गले में फंदा लगाकर खिड़की के सहारे झूल गया।
घटना की जानकारी बुधवार सुबह उस वक्त मिली जब उसके बच्चे घर के अंदर गए। उसके बाद ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना हलई पुलिस को दी। सूचना मिलते ही हलई पुलिस घटनास्थल पर पहुंच जांच में जुट गयी।
हलई के थाना प्रभारी पवन कुमार ने बुधवार को बताया कि लालबाबु मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।
मृतक के पिता का निधन पूर्व में ही हो गया था। पूरा परिवार सरकार द्वारा मिले आवास में रहता था। पूरे परिवार का भरण पोषण लालबाबू की पत्नी और मां खेतों में काम कर करती थी।
Tagsबिहारसमस्तीपुरसमस्तीपुर न्यूज़समस्तीपुर पुलिसवेलेंटाइन डेपत्नी की गला रेतकर हत्यापत्नी हत्याखुदकुशीBiharSamastipurSamastipur NewsSamastipur PoliceValentine's Daywife strangled to deathwife murdersuicide
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





