भारत

पति ने कुछ लोगों पर लगाया पत्नी के अपहरण का आरोप, फिर कर ली खुदकुशी, डिप्टी कमिश्नर और एसएसपी को नोटिस

jantaserishta.com
11 Aug 2021 3:22 PM IST
पति ने कुछ लोगों पर लगाया पत्नी के अपहरण का आरोप, फिर कर ली खुदकुशी, डिप्टी कमिश्नर और एसएसपी को नोटिस
x
पुलिस ने इस बात की जानकारी दी.

पंजाब (Punjab) के मुक्तसर (Muktsar) में एक 39 वर्षीय दलित शख्स (Dalit Man) ने फांसी लगाकर जान दे दी. मरने से पहले उसने सुसाइड नोट (Suicide Note) भी लिखा है जिसमें चार लोगों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया गया है. पुलिस ने इस बात की जानकारी दी.

पेशे से मजदूर शख्स ने हाल ही में कुछ लोगों पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उसकी पत्नी को अगवा कर लिया है. लखेवाली पुलिस स्टेशन की एसएचओ शमिला रानी ने बताया कि शख्स की मौत के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. जब पुलिस से पूछा गया कि शख्स ने अपनी पत्नी के अपहरण का आरोप लगाया था, इसपर पुलिस ने कहा कि सभी एंगल से मामले की जांच की जा रही है.
मृतक की बेटी ने नेशनल कमीशन फॉर शेड्यूल कास्ट में पुलिस के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाया है. कथित अपहरण मामले में पुलिस की तरफ से कार्रवाई ना करने का आरोप मृतक की बेटी ने भी लगाया है.
शिकायत मिलने के बाद NCSC ने मुक्तसर पुलिस के डिप्टी कमिश्नर और एसएसपी को नोटिस जारी किया है और 15 दिन के अंदर एक्शन टेकन रिपोर्ट मांगी हैं. शख्स की आत्महत्या के बाद कमीशन ने 25 अगस्त तक प्रधािकरणों को एक्शन टेकन रिपोर्ट जमान करने को कहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story