भारत

पत्नी की हत्या कर पति फरार, 24 घंटे बेड पर पड़ा रहा शव, VIDEO

jantaserishta.com
27 Sept 2024 5:34 PM IST
पत्नी की हत्या कर पति फरार, 24 घंटे बेड पर पड़ा रहा शव, VIDEO
x
घर से बदबू आने के बाद पुलिस को सूचना दी.
नोएडा: नोएडा में एक पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शव को घर में बंद करके फरार हो गया। आस-पड़ोस के लोगों ने घर से बदबू आने के बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, फरार आरोपी पति की तलाश की जा रही है।
दरअसल, नोएडा के सलारपुर गांव में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। उसका शव कमरे के बेड पर छोड़कर फरार हो गया। एक दिन तक शव बेड पर ही पड़ा रहा। बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को खबर की। जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़कर घर में दाखिल हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला का पति मिस्त्री का काम करता है।
डीसीपी राम बदन सिंह ने बताया कि सलारपुर में मिस्त्री आनंद अपनी पत्नी के साथ किराए के एक कमरे में रहता था। किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद आनंद ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पड़ोसियों ने बताया कि अक्सर दोनों के बीच झगड़ा होता था।
डीसीपी ने बताया कि शुक्रवार को गांव के लाला उर्फ रणवीर ने कॉल करके कमरे से बदबू आने की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि अंदर महिला का शव बेड पर पड़ा था। आनंद फरार था। उन्होंने बताया कि आनंद छतरपुर गांव का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के लिए थाना सेक्टर-39 पुलिस की टीम गठित की गई है। महिला के गले पर निशान हैं। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story