भारत

पति-पत्नी ने बहला फुसलाकर लड़की को किया अगवा, देहव्यपार के दलदल में झोंका, पुलिस ने मारा छापा, और फिर....

jantaserishta.com
26 April 2021 5:51 PM IST
पति-पत्नी ने बहला फुसलाकर लड़की को किया अगवा, देहव्यपार के दलदल में झोंका, पुलिस ने मारा छापा, और फिर....
x

DEMO PIC

पति-पत्नी का मन नहीं भरा तो...

झारखंड के धनबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक लड़की कोडरमा से मार्केटिंग करने धनबाद के हीरापुर आई थी. तभी अपहरणकर्ता पति-पत्नी ने बहला फुसलाकर उसको अगवा कर लिया. इसके बाद अपहरणकर्ता पति ने लड़की के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया. जब इतने से पति-पत्नी का मन नहीं भरा तो दोनों ने मिलकर लड़की को देहव्यपार के दलदल में झोंक दिया.

दरअसल, ये घटना बाघमारा थाना क्षेत्र के जयरामडीह का है. जहां के एक घर में पुलिस ने छापेमारी कर लड़की को बरामद कर लिया. मौका देखकर मकान मालकिन सलमा खातून और उसका पति सोईम अंसारी फरार हो गया. पुलिस ने दोनों पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है. पुलिस ने बताया कि सलमा खातून के खिलाफ उसकी बड़ी बहन ने शिकायत दी थी. शिकायत के बाद रविवार को पुलिस ने दंपती के घर पर छापेमारी की.
छापामारी के दौरान पुलिस ने सलमा के आवास से एक युवती को बरामद किया. पूछताछ में युवती ने बताया कि एक सप्ताह पहले सलमा खातून और उसके पति ने धनबाद के हीरापुर से उसका अपहरण किया था और उसे अपने घर ले आए. पीड़ित ने बताया कि पिछले चार-पांच दिनों से पति-पत्नी मुझसे जबरदस्ती देहव्यापार करा रहे थे. विरोध करने पर दोनों उसके साथ मारपीट करते थे.
पुलिस ने सलमा के आवास से उपयोग में लाई गई कई आपत्तिजनक चीजें जब्त की हैं. पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि वह अपने भाई के साथ कोडरमा से मार्केटिंग करने धनबाद के हीरापुर आई थी. वहीं, झांसे में लेकर सलमा खातून, उसका पति और दो-तीन अन्य लोगों ने उसका अपहरण कर लिया.
इसके बाद पति-पत्नी उसे जयरामडीह स्थित अपने आवास ले आए. इधर पुलिस की सूचना पर युवती के परिजन बाघमारा थाना पहुंचे. इस मामले में थाना इंचार्ज राज कपूर ने बताया कि सलमा खातून के घर से बरामद युवती से जबरदस्ती देहव्यापार कराया जा रहा था. सलमा खातून पहले से ही अनैतिक कामों को लेकर विवादों में रही है. पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story