भारत
टीचर की डांट से आहत लड़की ने की आत्महत्या, सन्न रह गए घर और कॉलेज वाले
jantaserishta.com
23 March 2024 4:53 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पिता घर लौटे तो वह बेहोश थी।
हैदराबाद: तेलंगाना के वारंगल में एक 19 साल की लड़की ने कीटनाशक खाकर जान दे दी। लड़की की पहचान भूपालपल्ली की रहने वाली बी वैष्णवी के रूप में हुई है। वह मैंचेरियाल में एक डिप्लोमा कोर्स कर रही थी। जानकारी के मुताबिक टीचर की डांट पड़ने की वजह से वह आहत हो गई थी। इसी वजह से उसने खुदकुशी कर ली।
रिपोर्ट के मुताबिक वैष्णवी ने हाल ही में अपने साथी स्टूडेंट्स के साथ क्लासरूम में जन्मदिन मनाया था। 17 मार्च को वह कॉलेज से अकेले ही घर लौटी। उसके पिता बाहर चले गए थे। वैष्णवी ने कीटनाशक खा लिया। पिता घर लौटे तो वह बेहोश थी। उसे पास के अस्पताल ले जायाग या। इलाज के दौरान वैष्णवी की मौत हो गई।
तेलंगाना के हैदराबाद में इसी तरह की घटना पिछले महीने सामने आई थी। यहां सरकारी हॉस्टल में रहने वाली एक दलित लड़की ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। बताया गया था कि जूनियर छात्राओं के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने के लिए किसी शिक्षक ने उसे सबके सामने डांट दिया था।
लड़की ने हॉस्टल में मौका पाकर पंखे से फांसी लगा ली। बाद में उसके कमरे से सूइसाइड नोट मिला था जिसमें लिखा था कि उसे झूठे आरोप में फंसाया गया था। उसने लिखा था, मुझपर कोई विश्वास नहीं करता। एक सप्ताह पहले ही कर्नाटक के बागलकोट में एक स्कूल की छात्रा ने इसलिए खुदकुशी कर ली थी क्योंकि उसकी टीचर्स ने चोरी के इल्जाम में कपड़े उतरावकर उसकी तलाशी ले ली थी। उसे इस घटना के बाद सदमा लग गया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





