भारत

धर्मांतरण का दबाव: लड़की ने की आत्महत्या, आरोपी ने धर्म छिपाकर मंदिर में रचाई शादी

jantaserishta.com
2 Jun 2023 12:54 PM IST
धर्मांतरण का दबाव: लड़की ने की आत्महत्या, आरोपी ने धर्म छिपाकर मंदिर में रचाई शादी
x

DEMO PIC 

आरोपी गिरफ्तार.
रांची (आईएएनएस)| रांची के खलारी के रहने वाले गोलू अंसारी ने नाम और धर्म छिपाकर पूजा नामक लड़की से मंदिर में शादी रचाई और इसके बाद उसपर धर्म बदलने का दबाव डालने लगा। इससे आहत पूजा ने आत्महत्या कर ली। पूजा के पिता ने यह आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई तो पुलिस ने आरोपी गोलू अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। स्कूल सर्टिफिकेट और आधार कार्ड के आधार पर गोलू को नाबालिग मानते हुए पुलिस ने उसे जेल के बजाय जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के पास भेजा है। उसे बाल सुधार गृह भेजा जाएगा।
लड़की के पिता के मुताबिक गोलू अंसारी ने अपना धर्म छिपाकर उनकी बेटी से दो वर्ष पूर्व रांची के पहाड़ी मंदिर में शादी कर ली थी। इसके बाद पूजा ने उसके बच्चे को भी जन्म दिया। पूजा अपने पिता के घर में ही रह रही थी, क्योंकि गोलू उसे अपने साथ रखने के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव डाल रहा था। पूजा के पिता का कहना है कि बीते 31 मई की रात गोलू उसके घर आया और पूजा से बात के दौरान एक बार फिर से दबाव बनाने लगा। पूजा ने इसकी जानकारी घरवालों को दी। इसके कुछ देर बाद पूजा ने आत्महत्या कर ली।
पूजा के पिता की ओर से एफआईआर के लिए पुलिस को दिए आवेदन में पूजा की उम्र 17 वर्ष और गोलू अंसारी की उम्र 22 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने गोलू अंसारी के आधार कार्ड के आधार पर उसे नाबालिग माना है। खलारी पुलिस ने लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा है।
भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि गिरिडीह, रांची, रामगढ़, धनबाद, देवघर, दुमका समेत कई और जिलों एवं राज्य के अलग अलग इलाकों से लव जिहाद की कई खबरें आ रही हैं। कहीं आरोपी हिंदू बेटियों पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहे हैं तो कहीं उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, कहीं-कहीं तो बेटियों की नृशंस हत्या भी हो जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story