भारत

प्रेम‍िका की बेवफाई से आहत युवक ने उठाया ये कदम

jantaserishta.com
10 Oct 2022 2:35 PM IST
प्रेम‍िका की बेवफाई से आहत युवक ने उठाया ये कदम
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
किराए के मकान से गोली चलने की आवाज सुनाई दी.
प्रयागराज: प्रयागराज के कर्नलगंज में उस समय हड़कंप मच गया जब किराए के मकान से गोली चलने की आवाज सुनाई दी. गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग युवक के कमरे की तरफ दौड़े. कमरा अंदर से बंद था. मकान मालिक और पड़ोसियों ने खिड़की से झांककर देखा तो हर किसी के होश उड़ गए. बिस्तर पर खून से लथपथ युवक की डेड बॉडी पड़ी थी. तुरंत ही इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की.
23 साल का कृष्ण यूपी के फतेहपुर जनपद का रहना वाला था और जिम में लगी मशीनों को ठीक करने का काम करता था. वह कटरा के मनमोहन पार्क के पास एक किराए के मकान में रह रहा था.
जानकारी के मुताबिक, उसका किसी लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. लेकिन प्रेमिका ने उससे किसी बात को लेकर दूरी बना ली थी. जिसे वो सहन नहीं कर सका और अपनी कनपटी पर गोली माकर खुदकुशी कर ली.
पुलिस को मृतक युवक के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है. जिसमें उसने प्रेमिका के दूरी जाने की बात लिखी है. प्रेमिका उसे छोड़कर चली गई थी. जिसका गम उसे सता रहा था. जिसके बाद उसने यह खौफनाक कदम उठाया. पुलिस ने मौके से मिले अवैध तमंचा को भी अपने कब्जे में लेकर मामने की जांच शुरू कर दी है. उसके परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story