भारत
हुर्रियत नेता काजी यासिर का अवैध शॉपिंग कॉम्प्लेक्स गिराया गया
jantaserishta.com
2 Feb 2023 1:33 PM IST

x
श्रीनगर (आईएएनएस)| अधिकारियों ने गुरुवार को जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में अलगाववादी हुर्रियत कांफ्रेंस के नेता के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों ने कहा कि हुर्रियत कांफ्रेंस के एक वरिष्ठ नेता काजी यासिर के अवैध रूप से निर्मित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को ध्वस्त कर दिया गया है।
अधिकारियों ने कहा, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स काजी यासिर द्वारा अवैध रूप से राज्य की भूमि पर बनाया गया था। जिसके चलते उसे ध्वस्त कर दिया गया और कॉम्प्लेक्स की दुकानों को सील कर दिया गया है।
अधिकारियों ने बुधवार को श्रीनगर में 40 कनाल भूमि को वापस ले लिया, जिस पर श्रीनगर में मौलाना आजाद रोड पर नेडस होटल के मालिकों द्वारा कब्जा कर लिया गया था।
Tagsजम्मू कश्मीरअनंतनागअनंतनाग न्यूज़अनंतनाग पुलिसहुर्रियत नेता काजी यासिरकाजी यासिरअवैध शॉपिंग कॉम्प्लेक्सJammu KashmirAnantnagAnantnag NewsAnantnag PoliceHurriyat leader Kazi YasirKazi Yasirillegal shopping complex
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





